तेज प्रताप यादव हुए रोमांटिक, पत्नी को कराया साइकिल पर सैर, तस्वीरें वायरल

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी नयी नवेली पत्नी ऐश्वर्या राय का एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. और ये तस्वीर तेज प्रताप ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है.

इस तस्वीर में तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ साइकिल पर सवारी करते हुए नज़र आ रहे है। जहा तेजप्रताप सफेद कुर्ते में दिख रहे हैं तो वहीं ऐश्वर्या नारंगी रंग साड़ी पहनी हैं. तस्वीर में दोनों एक दूसरे को मुस्कुराकर देख रहे हैं. इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 6००० से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।

आप को बता दे कि इन दिनों लालू परिवार कानूनी पचरों का सामना कर रहा है. लालू यादव चारा घोटाला के कई मामलों में दोषी करार दिए गए हैं और सजा काट रहे हैं. हालांकि बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें तीन दिनों के लिए सशर्त पैरोल मिली थी.

यह भी पढ़े:  PM Kisan Yojana Correction: पीएम किसान योजना में हुई गलती को कैसे सुधारे, यहां जानिए

आप को बता दे की 12 मई को तेजप्रताप यादव की शादी पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से शादी हुई थी. इस शादी में बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी कैबिनेट के कई सहयोगी, दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव भी पहुंचे थे.

यह भी पढ़े:  Ganga Vilas Cruise: किराए से लेकर सुख सुविधाओं तक, जानें गंगा विलास क्रूज के बारें में सबकुछ

Updated On: November 30, 2022 2:24 pm

Related Posts