JEE Advanced Exam 2021 Date: JEE एडवांस परीक्षा की तारीखों का इस दिन होगा ऐलान

JEE Advanced Exam 2021 Date: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सात जनवरी को JEE एडवांस 2021 परीक्षा की तारीख और IIT में दाखिला संबंधी पात्रता मापदंडों की घोषणा करेंगे.

JEE Advanced Exam 2021 Date: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सात जनवरी को JEE एडवांस 2021 परीक्षा की तारीख और IIT में दाखिला संबंधी पात्रता मापदंडों की घोषणा करेंगे. इसकी जानकारी खुद शिक्षा मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्वीट में कहा कि, ‘IIT में दाखिला संबंधी पात्रता मापदंडों और JEE एडवांस 2021 की तारीख के बारे में सात जनवरी को शाम 6 बजे घोषणा करूंगा।

इससे पहले शिक्षा मंत्री ने CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा तारीखों का एलान किया था जो 4 मई से शुरू होकर 10 जून को समाप्त होंगी. सीबीएसई परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई को घोषित होंगे.

यह भी पढ़े:  जानिए कौन हैं प्रतिभा वर्मा, जिन्होंने UPSC परीक्षा के महिला वर्ग में किया टॉप

पिछले महीने शिक्षा मंत्री ने घोषणा की थी कि 2021 से JEE-Mains परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाएगी. यह चारों सत्र फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित किए जाएंगे. JEE मेन्स परीक्षा का पहला सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़े:  Assam Board 12th Result 2020: असम बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  ICAI CA Intermediate Result 2018: आईसीएआई ने जारी किये नतीजे, यहां पर करें चेक

Updated On: January 4, 2021 7:34 pm

Related Posts