Mangal Dosh Ke Upay: मंगल दोष सुधारने के लिए अपनाएं ये चमत्कारी और असरदार उपाय

Mangal Ko Majboot Karne Ke Upay: यदि आपका भी मंगल खराब है और आप मंगल के शुभ परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको लाल किताब के यह उपाय अवश्य करने चाहिए।

Mangal Dosh Ke Upay: मंगल दोष सुधारने के लिए अपनाएं ये चमत्कारी और असरदार उपाय
Mangal Dosh Ke Upay: मंगल दोष सुधारने के लिए अपनाएं ये चमत्कारी और असरदार उपाय
Advertisements
Advertisements

Mangal Ko Majboot Karne Ke Upay: मंगल को शरीर में रक्त का कारक माना जाता है। यदि मंगल के पीड़ित हो तो व्यक्ति का पराक्रम क्षीण हो जाता है और वह बिना वजह ही डरने लगता है। मंगल के खराब होने पर शुभ कार्यों में भी बाधा आती है। यदि आपका भी मंगल खराब है और आप मंगल के शुभ परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको लाल किताब के यह उपाय अवश्य करने चाहिए।

हाइलाइट्स

Vastu Tips: दफ्तर में इस स्थान पर रखें चांदी का हाथी, बढ़ेगी समृद्धि और सफलता

Advertisements

मंगल को मजबूत करने के उपाय (Mangal Ko Majboot Karne Ke Upay)

1. यदि आपका मंगल पहले भाव में है और आपको बुरे परिणाम दे रहा है तो आपको उपाय के रूप में शरीर पर सोना अवश्य ही धारण करना चाहिए।इसके साथ ही आपको हाथीदांत से बनी हुई कोई वस्तु घर में नहीं रखनी चाहिए।

यह भी पढ़े:  Ganesh Chaturthi 2022 Date: गणेश चतुर्थी कब है? जानें तिथि और मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त
Advertisements

2. मंगल के दूसरे भाव में होने पर पर उपाय के रूप में अपने भाईयों से झगड़ा बिल्कुल भी न करें और न हीं कभी उनका अपमान करें। आपके ऐसा करने मात्र से ही आपको मंगल के शुभ परिणाम प्राप्त होने लगेंगे।

3. तीसरे भाव में मंगल के होने पर आपको गुस्सा अधिक नहीं करना चाहिए और अपनी वाणी पर हमेशा संयम रखें और सभी से विनम्रता और प्यार से ही बात करें।

4. अगर आपका मंगल चौथे भाव में है तो आपको वट वृक्ष की जड़ में दूध हमेशा डालना चाहिए। इसके साथ ही बंदरो को गुड़ और चना भी अवश्य खिलाते रहें।

5.मंगल के पांचवें भाव में होने पर रात को पानी सिरहाने रखकर सोएं और उस जल को सुबह किसी पेड़ में डाल दें। इसके साथ ही आपको अपने पिता के नाम से दूध का दान भी अवश्य करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़े:  Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं, यहां जानें

6.यदि आपका मंगल छठे भाव में है तो आपको उपाय के रूप में पानी, चांदी और तेल का दान करते रहना चाहिए। इसके साथ ही आपको कभी भी अपने पुत्र को भी सोना नहीं पहनाना चाहिए।

7. अगर आपका मंगल सांतवें भाव में है तो आपको घर में ठोस चांदी अवश्य रखनी चाहिए और इसके साथ ही जब भी बहन आपके घर आए तो उसे मिठाई अवश्य देनी चाहिए।

8.आठवें भाव में मंगल के होने पर तंदूरी मीठी रोटी 40 दिनों तक कुत्ते को अवश्य खिलाएं।इसके साथ ही आपको विधवा स्त्रियों की सेवा भी करते रहना चाहिए।

9.आपका मंगल अगर नवम भाव में है तो आपको दूध, गुड़ और चावल का दान मंदिर में अवश्य देना चाहिए। इसके साथ ही अपनी भाभी को मां के समान समझें और हमेशा अपने बड़े भाई के साथ रहें।

10.मंगल के दसवें भाव में होने पर आपको इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि जब भी आप दूध को उबाले तो वह जमीन पर बिल्कुल भी न गिरे। इसके साथ ही आपको संतानहीन लोगों की हमेशा मदद करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़े:  Happy Mother's Day 2023: क्यों मनाया जाता है मदर्स डे? जानें इतिहास और महत्त्व

11.ग्यारहवें भाव में मंगल के होने से पर आपको घर में शहद अवश्य रखना चाहिए और पहली संतान के जन्म पर कुत्ता अवश्य पालना चाहिए। आपको अपनी पैतृक संपत्ति भी कभी नहीं बेचनी चाहिए।

12. यदि आपका मंगल बारहवें भाव में है तो आपको अपने घर आने वाले लोगों को पानी की जगह शरबत पिलाना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपने दिन की शुरूआत भी शहद खाकर ही करनी चाहिए।

Diwali 2025 Date: इस साल कब है दिवाली? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और त्योहार का महत्व

नोट- इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सत्य एवं सटीक है इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पूर्व जानकार से सलाह अवश्य लें।

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: April 13, 2025 9:18 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें