Mann ki Baat: पढ़े पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 6 खास बातें

Mann ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात (Mann ki Baat) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चार दिन बाद नया साल शुरू होने वाला है.

Advertisements
Advertisements

Mann ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात (Mann ki Baat) कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चार दिन बाद नया साल शुरू होने वाला है. अब अगली मन की बात 2021 में होगी. पीएम मोदी का यह मासिक रेडियो प्रोग्राम है, जो हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है.

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोविंद जी के पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि, साहिबजादों के कम उम्र में साहस दिखाने की सराहना करते हुए कहा कि पुरानी सभ्यता और संस्कृति बचाने के लिए देश में बड़े-बड़े बलिदान दिए गए हैं.

यह भी पढ़े:  मन की बात: PM मोदी - भारत की भूमि पर, आंख उठाकर देखने वालों को जवाब मिला
Advertisements

आइये जानते हैं मन की बात (Mann ki Baat) की 10 खास बातें-

  1. पीएम मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, अब मैं एक ऐसी बात बताने जा रहा हूं, जिससे आपको आनंद भी आएगा और गर्व भी होगा। भारत में तेंदुओं की संख्या में, 2014 से 2018 के बीच, 60 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। ये वही तेंदुए हैं जिनके बारे में जिम कॉरबेट ने कहा था- जिन लोगों ने तेंदुओं को प्रकृति में स्वछन्द रूप से घूमते नहीं देखा, वो उसकी खूबसूरती की कल्पना ही नहीं कर सकते। उसके रंगों की सुन्दरता और उसकी चाल की मोहकता का अंदाज नहीं लगा सकते।
  2. पीएम ने कहा हमें वोकल फॉर लोकल की भावना को बनाये रखना है, बचाए रखना है, और बढ़ाते ही रहना है। आप हर साल न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेते हैं, इस बार एक रेजोल्यूशन अपने देश के लिए भी जरुर लेना है।
  3. देश के सम्मान में सामान्य मानव ने इस बदलाव को महसूस किया है। मैंने देश में आशा का एक अद्भुत प्रवाह भी देखा है। चुनौतियां खूब आई, संकट भी अनेक आए। कोरोना के कारण दुनिया में सप्लाइ चेन को लेकर अनेक बाधाएं भी आई, लेकिन हमने हर संकट से नए सबक लिए।
  4. अधिकतर पत्रों में लोगों ने देश के सामर्थ्य, देशवासियों की सामूहिक शक्ति की भरपूर प्रशंसा की है। जब जनता कर्फ्यू जैसा अभिनव प्रयोग, पूरे विश्व के लिए प्रेरणा बना, जब ताली-थाली बजाकर देश ने हमारे कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया था, एकजुटता दिखाई थी उसे भी कई लोगों ने याद किया है।
  5. कोरोना के कारण, आपूर्ति श्रृंखला दुनिया भर में बाधित हो गई, लेकिन हमने प्रत्येक संकट से नए सबक सीखे। राष्ट्र ने नई क्षमताओं को भी विकसित किया है। इस क्षमता को हम आत्मनिर्भरता कह सकते हैं।
  6. पीएम ने कहा हमें देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करना ही है। ये भी 2021 के संकल्पों में से एक है. उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम कचरा ही नहीं फैलाएंगे।
यह भी पढ़े:  Road Safety Week: 'सड़क सुरक्षा सप्ताह' अपनी सुरक्षा अपने हाथों में

मन की बात (Mann Ki Baat) की पूरी स्पीच यहाँ देखें-

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर PM नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कही ये बात

Updated On: December 30, 2020 10:21 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें