मिलिए कर्नाटक के नए सीएम कुमारस्वामी की पत्नी से, जो उनसे 27 साल छोटी है

कर्नाटक में मचे सियासी घमासान के बाद अब ये स्थिति साफ हो गयी है कि राज्य में अब कांग्रेस-जनतादल (एस ) की सरकार बनने जा रही है और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी बैठेंगे और उनका शपथ ग्रहण समारोह बुद्धवार को तय किया गया है। तो चलिए हम आप को आज उनकी ग्लैमरस पत्नी और एक्ट्रेस राधिका कुमारस्वामी के बारे में बताते है.

कर्नाटक घमासान के बाद अब लोग अचानक गूगल पर राधिका कुमारस्वामी को सर्च करने में लगे हैं, जो कुमारस्वामी की पत्नी हैं। राधिका ट्विटर और फेसबुक पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। कुमारस्वामी 58 साल के हैं जबकि राधिका महज 31 साल की हैं। साल 2005 में राधिका कुमारस्वामी के संपर्क में आईं । इसके बाद 2010 में खुद राधिका ने बताया किया कि उन्होंने 2006 में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी है. जिसका नाम शमिका कुमारस्वामी है।

यह भी पढ़े:  Ayushman Card: 2026 में 5 मिनट से भी कम समय में आयुष्मान कार्ड कैसे डाउनलोड करें

कुमारस्वामी की पत्नी राधिका कन्नड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। राधिका कुमारस्वामी गूगल पर ट्रेंड करने लगी है। जिसकी वजह है उनकी खूबसूरती। राधिका ने अपने फ़िल्मी करियर में अब तक तकरीबन 32 फिल्मों में अभिनय किया है। कन्नड़ के अलावा राधिका ने तमिल फिल्मों में भी काम किया है.

यह भी पढ़े:  Statue of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए इतनी कीमत अदा करनी होगी, यहां पर जानें

इससे पहले एचडी कुमारस्वामी ने अनीता के साथ 1986 में शादी की थी। इस शादी से एक बेटा भी है जिसका नाम निखिल गौड़ा है। वहीं, राधिका की भी ये दूसरी शादी है। उससे पहले 2002 तक उनके पति रतन कुमार थे।

यह भी पढ़े:  PM Sukanya Samriddhi Yojana: क्या है पीएम सुकन्या समृद्धि योजना? कैसे करें रजिस्ट्रेशन

राधिका ने 2002 में कन्नड फिल्म ‘नीला मेघा शमा’से अपना डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म के डेब्यू के वक्त राधिका नौंवी में पढ़ती थी। हालांकि उनकी पहली रिलीज फिल्म ‘नीनागागी’है, जिसमें वह विजय राघवेन्द्र के अपोजिट नजर आई थी।

Updated On: May 21, 2018 8:41 am

Related Posts