मोहम्मद कैफ ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया अनाउंस

भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर मोहम्मद कैफ ने अपने क्रिकेट कॅरिअर को आज अलविदा कह दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर मोहम्मद कैफ ने अपने क्रिकेट कॅरिअर को आज अलविदा कह दिया। भारत को 2002 में आज ही की तारीख को इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट सीरीज का फाइनल जिताने वाले कैफ ने उस मैच की 16वीं वर्षगांठ पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की.

कैफ ने आज अपने रिटायरमेंट की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से दी. उन्होंने ने अपने ट्वीट में कहा है कि, जब मैंने क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी तो मेरा सपना अपने देश के लिए खेलना था। मैं काफी सौभाग्यशली हूं कि मैं मैदान पर उतरा और अपने देश का 190 दिन प्रतिनिधित्व किया। आज मेरे लिए सही दिन है। मैं सभी तरह की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। आप सभी का शुक्रिया।

यह भी पढ़े:  IPL 2022, KKR Vs PBKS Live Streaming: कब, कहां देखें पंजाब किंग्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स मैच

कैफ ने नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल मैच में 325 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई भारतीय पारी को युवराज सिंह के साथ संभाला था और छठे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई थी। कैफ ने लार्ड्स के मैदान पर खेले गए इस मैच में नाबाद 87 रनों की पारी खेलकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने कैफ द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को दिए बयान के हवाले से लिखा है, मैं आज संन्यास ले रहा हूं। आज उस ऐतिहासिक नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल को 16 साल हो गए हैं जिसका हिस्सा बनकर मैं काफी खुश हूं।

यह भी पढ़े:  IPL 2020 UAE Schedule: आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल यहां जानिए, इस दिन होगा फाइनल मैच

कैफ ने भारत के लिए 125 वनडे मैच खेले जिनमें 32.01 की औसत से 2753 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रहा। उन्होंने अपने वनडे करियर में दो शतक और 17 अर्धशतक लगाए।

यह भी पढ़े:  Ind vs Eng: Rishabh Pant ने खेला ऐसा हैरतअंगेज शॉट, Twitter पर जमकर वायरल हो रहा ये Video

मोहम्मद कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट मैच भी खेले। जिसमे कैफ का औसत 32.84 का रहा जिसकी मदद से उन्होंने 22 पारियों में 624 रन बनाए हैं। टेस्ट में कैफ के नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 148 है।

Updated On: June 28, 2020 6:17 pm

Related Posts