MP Board 10th Result 2020: इस दिन जारी हो सकता है एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

MP Board 10th result kab aayega, MP Board 10th Result 2020: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) जल्द ही 10वीं के रिजल्ट जारी करने वाला है. जिन छात्रों में इस परीक्षा में भाग लिया हैं वो मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.

MP Board 10th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड के दसवीं छात्र बहुत दिनों से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे है. उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला हैं. जानकरी के मुताबिक मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) जल्द ही 10वीं के रिजल्ट जारी करने वाला है. जिन छात्रों में इस परीक्षा में भाग लिया हैं वो मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. बता दें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन की वजह से इस साल परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी हुई है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमपी बोर्ड १०वीं का रिजल्ट इस सप्ताह 22  से 25 जून के बीच घोषित हो सकता है. हलाकि अभी बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं हुई है. इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षा में 19 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया हैं. करीब 1 करोड़ 20 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है. जिसमें दोनों कक्षाओं की करीब 80 लाख कॉपियों का मूल्यांकन पहले ही किया जा चुका है. वहीँ कक्षा 10वीं के दो पेपर निरस्त होने की वजह से करीब 20 लाख कॉपियों का मूल्यांकन बाकी रह गया था.

यह भी पढ़े:  Daily Current Affairs 2026: आज का करेंट अफेयर्स, देश दुनिया की ताजा खबरें

CTET Admit Card 2020: जानें कब तक जारी होगा सीटीईटी एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

आपको बता दें देश मे कोरोना संकट और लॉकडाउन की वहज से एमपी बोर्ड 12वीं के केवल 10 पेपर की परीक्षा हुई थी. बाकि बचे 9 पेपर की परीक्षा 9 जून से 16 जून बीच के आयोजित हुई थी. अब इन कॉपियों का मूल्यांकन 22 जून से शुरू हो चुकी है. परीक्षा नियंत्रक एमपी बोर्ड बलवंत वर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि छात्रों को अगले महीने अपने परिणाम मिलेंगे. अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की मार्कशीट की हार्ड कॉपी बाद में दी जाएगी.

यह भी पढ़े:  UPPSC Exam Calendar 2020: यूपीपीएससी परीक्षा का नया संशोधित कैलेंडर जारी, जानें कब कौन होगा एग्जाम

MPBSE Class 10 Results : ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

  • MP Board की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाएं.
  • यहां 10th Result की लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने एडमिट कार्ड की डिटेल्स और अन्य जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट चेक करें.
  • प्रिंट पर क्लिक कर अपने रिजल्ट की प्रति भी सेव करें.

SMS से ऐसे चेक करें MP Board 10th Result 2020:

एमपी बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही एसएमएस पर भी रिजल्ट जानने की सुविधा दी है. इसके लिए छात्र टेक्स्ट बॉक्स में MPBSE 10 (स्पेस) ROLL NUMBER लिखकर 56263 पर एसएमएस भेज सकते हैं. इस तरह छात्र बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट जान पाएंगे.

यह भी पढ़े:  अब दिल्ली का भी होगा अपना शिक्षा बोर्ड, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2019 के परिणाम-

साल 2019 में मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं कक्षा की परीक्षा में 61.32% पास हुए थे. वहीं बारहवीं कक्षा की बात करें तो इंटर में कुल 72.37% छात्रों के हाथ सफलता मिली थी.

UP Board Result 2020: इस दिन आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: June 25, 2020 10:26 am

Related Posts