Oppo A3s स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जाने इसके फीचर्स और कीमत

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन ‘Oppo A3s’ को भारत में लांच कर दिया है. यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा। Oppo A3s के खास फीचर की बात करे तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है. और इस स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 4230 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है. इस फोन का सेल्फी कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 से लैस है।

यह भी पढ़े:  LG V35 ThinQ स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें सारी खासियतें और कीमत

फोन को फ्लिपकार्ट, अमेज़न और पेटीएम पर बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन 15 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन डार्क पर्पल और लाल रंग में उपलब्ध होगा।

Oppo A3s स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन 

Oppo A3s स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करे तो इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) ‘सुपर फुल स्क्रीन’ डिस्प्ले लगा हुआ हैं। यह स्मार्टफोन डुअल सिम ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है तथा इसमें 4230 एमएएच की बैटरी लगी है।

यह भी पढ़े:  Aadhaar Card: आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट कैसे करें, यहां जानें आसान तरीका

कैमरे की बात करे तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। ओप्पो के इस फोन की स्टोरेज 16 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम उपलब्ध है.

यह भी पढ़े:  Realme XT स्मार्टफोन 64MP कैमरे के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

अगर इस फ़ोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

Updated On: July 13, 2018 11:18 pm

Related Posts