अमिताभ बच्चन के कोरोना कॉलर ट्यून के खिलाफ दर्ज हुई याचिका, 18 जनवरी को होगी सुनवाई

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के कोरोना कॉलर ट्यून (Amitabh Bachchan Corona Caller Tune) के खिलाफ दायर की गई याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 18 जनवरी को सुनवाई होगा.

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के कोरोना कॉलर ट्यून (Corona Caller Tune) के खिलाफ दायर की गई याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 18 जनवरी को सुनवाई होगा. याचिका में दवा किया गया है कि भारत सरकार ने अमिताभ बच्चन को कोविद कॉलर ट्यून (Amitabh Bachchan Corona Caller Tune) के लिए फीस दी है. बच्चन का यह रिकॉर्डेड संदेश फोन कॉल कनेक्ट होने से पहले मोबाइल यूजर्स को सुनाया जाता है.

यह भी पढ़े:  RRR से सामने आया जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक, इस VIDEO ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट

इस याचिका में अमिताभ बच्चन की फोन की कॉलर ट्यून से आवाज हटाने की मांग की गई है. बता दें कि बॉलीवुड स्टार और उनके बेटे-बहू भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं और कुछ समय बाद वे ठीक हो गए थे. याचिका में अमिताभ बच्चन की आवाज हटाकर किसी कोरोना वॉरियर की आवाज देने की बात कही गई है.

यह भी पढ़े:  सोनाली बेंद्रे की न्यूयॉर्क से आयी पहली तस्वीर, कैंसर का इलाज करवा रही है

अमिताभ बच्चन कोरोना कॉलर ट्यून में क्या है?

कोरोना कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन बोल रहे- नमस्कार, हमारा देश और पूरा विश्व आज कोविड-19 की चुनौती का सामना कर रहा है. कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में हमारा फर्ज है कि हम सतर्क रहें. इसलिए जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं. दो गज दूरी, मास्क है जरूरी. कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है, नियमित रूप हाथ धोना, मास्क पहनना और आपस में उचित दूरी बनाए रखना.

यह भी पढ़े:  PHOTO: महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी 3 पीढ़ियों की झलक

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: January 7, 2021 9:19 pm

Related Posts