खुशखबरी! मोदी सरकार ने जनता को दिया तोहफ़ा, पेट्रोल-डीजल 2.5 रुपए सस्ता

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर रोक लगा दी है. और जनता को राहत दी है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कमी की है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम 2.5 रुपए कम करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकारों से भी अपील करते हुए कहा है कि आप भी 2.5 रुपए कम कर सकते है।

यह भी पढ़े:  Dhanteras 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने धनतेरस पर देशवासियों को दी बधाई, कही ये बड़ी बात

जेटली ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के लिए विदेशी कारकों को जिम्मेदार बताया। इस कटौती में रेवेन्यू विभाग को 1.50 रुपये और तेल कंपनियों को एक रुपये वहन करना होगा।

यह भी पढ़े:  Bihar Assembly Election 2020: सितंबर में हो सकता है बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, PPE किट पहन कर होगी इलेक्शन ड्यूटी

वित्त मंत्री अरुण जेटली के पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने के बाद कुछ बीजेपी शासित राज्यों में भी 2.5 रुपए कम करने की घोषणा की जिनमे शामिल है – उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 रुपए लीटर कम हो गए हैं.

यह भी पढ़े:  Coronavirus Test Centres In India: भारत में कोरोना वायरस टेस्ट सेंटर कहां-कहां हैं, जानिए यहां

Updated On: October 4, 2018 8:49 pm

Related Posts