पीएम नरेंद्र मोदी ने इमरान खान के लिए कोरोना से जल्द ठीक होने के लिए भेजी शुभकामना

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. आपको बता दें, इमरान खान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और पीएम ने खुद को अपने घर में ही आइसोलेट कर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के जरिये इमरान खान की स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

यह भी पढ़े:  बनारस में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 12 की मौत, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री इमरान खान को कोविड-19 के संकमण से तेजी से उबरने की शुभकामनाएं।”

आपको बता दें, इस समय पाकिस्तान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोरोना वायरस से उबरने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. पाकिस्तान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 3,876 लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए. देश में जुलाई की शुरुआत के बाद से अब तक 620,000 लोग कोरोना से संक्रिमित हो चुके हैं. मरने वालों की कुल संख्या 13,799 हो गई.

यह भी पढ़े:  Ganesh Chaturthi 2019: आज गणेश चतुर्थी, जाने गणपति स्‍थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 Entertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे TWITTER पेज से.

यह भी पढ़े:  Assembly Election 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Updated On: March 21, 2021 9:02 am

Related Posts