Ramadan 2023 Date: कब शुरू हो रहा रमजान का महीना? जानिए इसका महत्व

Ramadan 2023 Date: रमजान इस्लामिक धर्म का एक पवित्र महीना है. यह महीना इस्लाम के पवित्र श्रद्धालुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. रमजान महीना को संयम और साधना के महीने के रूप में जाना जाता है.

Ramadan 2023 Date इस साल कब शुरू हो रहा रमजान का महीना जानिए इसका महत्व (Image Source: Pixabay)
Ramadan 2023 Date इस साल कब शुरू हो रहा रमजान का महीना जानिए इसका महत्व (Image Source: Pixabay)

Ramadan 2023 Date: रमजान इस्लामिक धर्म का एक पवित्र महीना है. यह महीना इस्लाम के पवित्र श्रद्धालुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. रमजान महीना को संयम और साधना के महीने के रूप में जाना जाता है. रमजान के दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं, जिसका मतलब यह है कि उन्हें रोज दिन में खाने पीने या अन्य शारीरिक उपयोगों से दूर रहना होता है.

रोजा रखने वाले मुसलमान अक्सर सुबह से लेकर संध्या तक भोजन नहीं करते हैं. रोजा इबादत के अलावा अच्छाई, त्याग, और समझदारी का प्रतीक होता है. रमजान में भोजन का समय सूर्यास्त के बाद होता है. तो चलिए इस साल रमजान के शुरू होने की तारीख और खासियत के बारे में जानते हैं.

यह भी पढ़े:  TTE और TC में क्या अंतर है? जानिए ट्रेन और स्टेशन पर कौन है बॉस

Ramadan Recipe: रमजान महीने में इफ्तार के लिए इन स्वादिष्ट व्यंजनों जरूर लें

इस दिन से शुरू हो सकता है रमजान

ईस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, इस साल रमजान 22 मार्च, गुरुवार को शुरू होने की उम्मीद है और 21 अप्रैल 2023, शुक्रवार के दिन अंतिम रोजा रखा जायेगा. इसलिए ईद-उल-फितर का पर्व 22 या 23 अप्रैल को मनाया जायेगा. रमजान महीने में लोग सुबह सूरज निकलने से पहले उठते है और सेहरी करते है और शाम को सूरज ढलने के बाद इफ्तार करके रोजा खोलते हैं.

यह भी पढ़े:  Akshaya Tritiya 2025 Date: इस साल कब है अक्षय तृतीया, धन प्राप्ति के लिए अपनाएं ये अचूक टोटके

रमजान महीने की विशेषताएं (Importance of Ramadan in Hindi)

  1. महीने भर के रोज़े (उपवास) रखना
  2. रात में तरावीह की नमाज़ पढना
  3. क़ुरान तिलावत (पारायण) करना
  4. एतेकाफ़ बैठना, यानी गांव और लोगों की अभ्युन्नती व कल्याण के लिये अल्लाह से दुआ (प्रार्थना) करते हुवे मौन व्रत रखना
  5. ज़कात देना
  6. दान धर्म करना

रमजान में क्या करना चाहिए

रमजान के दौरान मुस्लिम भाई बहन अल्लाह का शुक्र अदा करते है और अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए इस महीने के गुज़रने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल-फ़ित्र मनाते हैं. रमजान महीने में मुस्लिम श्रद्धालुओं को सभी बुरी आदतों को छोड़ना होता है और दीन के रास्‍ते पर चलना होता है. विद्वानों के अनुसार, इस माह में अल्‍लाह जन्‍नत के दरवाजे खोल देते हैं.

यह भी पढ़े:  CG Board Results 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित, इन तरीकों से चेक करें अपना परिणाम

Ramadan 2023 Wishes: रमजान पर अपनों को भेजें ये मुबारकबाद, शायरी और कोट्स

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: March 25, 2023 7:44 pm

Related Posts