Salman Khan Video: सलमान खान ने खेत में किया धान की रोपाई, वीडियो वायरल

Salman Khan Video: भाईजान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमे वो अपने फॉर्महॉउस पर खेती करते हुए नजर आ रहे है.

लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपना सारा वक्त मुंबई स्थित अपने पनवेल फॉर्महाउस पर गुजार रहे है. सलमान खान हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है. अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते है. भाईजान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमे वो अपने फॉर्महॉउस पर खेती करते हुए नजर आ रहे है.

यह भी पढ़े:  Dabangg 3 Trailer Out: सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, दमदार रुप में दिखें भाईजान

वीडियो में सलमान खान खेत में धान की रोपाई करते हुए दिख रहे है. उनके साथ साथ कुछ और लोग भी खेती करते नजर आ रहे हैं. वह नहर के पानी से अपना हाथ-मुंह धोते दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान के फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं. वीडियो के पॉपुलर होने का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि, अभी तक इस वीडियो पर 3 मिलियन्स से अधिक बार देखा गया है. इसके साथ ही इस वीडियो पर 44 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके है.

यह भी पढ़े:  Race 3: जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में पहुंचेगी सलमान खान की ये फिल्म

सलमान खान का वीडियो यहां देखें-

https://www.instagram.com/p/CC3xc1zFFXO/

इससे पहले सलमान खान ने भी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वो कीचड़ से सने नजर आए थे. इंस्‍टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्‍शन में लिखा था,’ किसानों को सम्‍मान करें.’ दबंग खान की यह तसवीर भी जमकर वायरल हुई थी.

यह भी पढ़े:  सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती से ये 26 सवाल पूछेगी CBI की टीम

https://www.instagram.com/p/CC1XXiElTKp/

Updated On: March 20, 2022 10:03 am

Related Posts