सोनीपत में नाबालिग से गैंगरेप कर बनाई अश्लील वीडियो, वायरल करने की दी धमकी

हरियाणा के सोनीपत से 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ 3 युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आय़ा है। छात्रा की शिकायत पर गोहाना सिटी थाना पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सिटी थाना प्रभारी कुलदीप देसवाल ने बताया कि पानीपत रोड पर एक बस्ती में रहने वाली 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने शिकायत दी थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले तीन युवक उसे बहला-फुसला कर एक महीने पहले एक खली पड़े मकान में ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ गलत काम किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। तीनों युवक उसे कई दिन से वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

यह भी पढ़े:  पिता के साथ मिलकर प्रेमी ने दुष्कर्म किया

कुछ दिन बाद युवक ने उसे फिर बुलाया मगर जब वह वहां पहुंची तो दो और युवक वहां पहले से ही मौजूद थे और वे उससे जबर्दस्ती करने लगे। पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और अपनी मां को पूरी वारदात की जानकारी दी।

यह भी पढ़े:  HBSE Class 10th Result 2020 Date: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज नहीं होगा घोषित, जानें कब होगा जारी

छात्रा की मां की शिकायत पर गोहाना सिटी थाना पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छात्रा का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया जहां डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की है।

यह भी पढ़े:  हरियाणा: गुरुग्राम में कीनियाई युवती से गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Updated On: March 20, 2022 11:22 am

Related Posts