Sourav Ganguly Health News: सौरव गांगुली का हालत स्थिर, पीएम मोदी ने फोन कर जाना दादा का हाल

Sourav Ganguly Health News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्य्क्ष सौरव गांगुली का स्‍वास्‍थ्‍य अभी स्थिर है.

Sourav Ganguly Health News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्य्क्ष सौरव गांगुली का स्‍वास्‍थ्‍य अभी स्थिर है. छाती में दर्द की शिकायत के बाद 2 जनवरी को गांगुली की कोरोनरी एनजीओप्‍लास्‍टी की गई थी. आपको बता दें, सौरव गांगुली की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था. उनका इलाज कर रहे डॉक्‍टरों का कहना है कि उनकी ईसीजी और स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी अन्‍य रिपोर्ट संतोषजनक है.

यह भी पढ़े:  Narendra Chanchal Death: भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन

आपको बता दें, सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को सीने में दर्द होने की वजह से कोलकाता के वुडलैंड्स म्यूनिसिपैलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें जिम के दौरान चक्कर आ गया जिसके बाद उन्हें हॉस्पीटल में भर्ती करवाना पड़ा था.

यह भी पढ़े:  राम मंदिर भूमि पूजन: 5 अगस्त को न्यूयार्क के इस जगह पर दिखेंगे भगवान श्री राम

इसी बीच देश के प्रधानमंत्री मोदी ने इलाज करा रहे BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली से फोन पर बात की और उनका हाल-चाल जाना. पीएम मोदी ने सौरव गांगुली की पत्नी डोना से भी बात की. प्रधानमंत्री ने सौरव गांगुली के जल्द ठीक होने की कामना की है.

यह भी पढ़े:  IPL 2022 MI Full Schedule: मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल, टीम के खिलाड़ी और वेन्यू डिटेल्स

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: January 4, 2021 2:43 pm

Related Posts