Warm Water Benefits: अक्सर लोग सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं, जिससे उन्हें तुरंत एनर्जी मिलती है। लेकिन अगर आप लंबी और अच्छी सेहत चाहते हैं, तो अपने मॉर्निंग रूटीन में थोड़ा सा बदलाव जरूरी है। चाय-कॉफी छोड़ने की जरूरत नहीं है, बस सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत डालनी होगी। आप चाहें तो इसमें नींबू और शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके फायदे जानकर आप इसे आज से ही अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहेंगे।
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे
कब्ज से राहत और बेहतर पाचन
गुनगुना पानी पीने से आपको कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है। ये आपके खाने को पचाने में अच्छी तरह मदद करता है। इससे आपकी पाचन क्रिया भी सही तरीके से काम करती है और आंत से जुड़ी परेशानी दूर होती है। इससे आपको सुबह-सुबह होने वाली कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है।
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मददगार
इससे आपका हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है। असल में जब आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो आपके शरीर की नसें और आर्टरी फैलती हैं और ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो बेहतर होता है। साथ ही आपको माइंड रिलैक्स होता है। इन सबकी वजह से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने में सहायक
अगर आप भी अपनी पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं या वजन घटाने, तो हर सुबह इसे पिएं। इसे खाली पेट पीने से आपकी बॉडी का टेम्परेचर बढ़ जाता है। इससे शरीर में मैटाबॉलिक रेट बढ़ता है जिससे बॉडी के एक्सट्रा फैट बर्न होते हैं।
पेट दर्द और मरोड़ से राहत
गुनगुना पानी पीने से पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, जिससे पेट दर्द और मरोड़ में आराम मिलता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है।
शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद
गुनगुना पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है और पसीना आता है। पसीने के जरिए शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इससे आप लंबे समय तक फिट और खूबसूरत बनी रहती हैं और झुर्रियों जैसी उम्र बढ़ने की निशानियां देर से नजर आती हैं।
Conclusion
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना एक छोटी-सी आदत है, लेकिन इसके फायदे बड़े हैं। बेहतर पाचन, वजन कंट्रोल, ब्लड प्रेशर संतुलन और शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए इसे अपनी मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं।
देश और दुनिया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.






