Grahan In 2021: साल 2021 में अब कब लगेगा सूर्य और चद्र ग्रहण, जानिए कहां देगा दिखाई

Surya and Chandra Grahan 2021Date Time: साल का पहला चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लग चुका है। जानिए साल 2021 में दूसरा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण अब किस महीने में किस तारीख पर लगेगा।

Surya and Chandra Grahan 2021: साल 2021 में टोटल 4 ग्रहण है. जिनमे से 2 ग्रहण, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लग चुका है. साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून दिन गुरूवार को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हुआ. भारत में ये सूर्य ग्रहण आंशिक तौर दिखाई दिया.

चंद्र ग्रहण 24 मई को पूर्ण चंद्र ग्रहण लग चुका है. यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ राज्यों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में देखा गया था. आइये जानते है कि साल 2021 में अगला ग्रहण कब लगने वाला है.

यह भी पढ़े:  Chandra Grahan 2020 Date: 5 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में इसका असर और समय

चंद्र ग्रहण 2021 डेट टाइम – Chandra Grahan 2021 Date Time

साल 2021 में दूसरा चंद्र ग्रहण 21 नवंबर को लगने वाला है. ये चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) भी आंशिक तौर पर दिखाई देगा. ग्रहण एशिया के अधिकांश हिस्सों में, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर के साथ यूरोप के अधिकांश हिस्सों और आर्कटिक में दिखाई देगा.

Solar Eclipse 2021: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें, यहां जानिए

चंद्र ग्रहण क्या होता है? (What is Lunar Eclipse)

जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की किरणें चन्द्रमा पर पहुंच नहीं पाती है. और पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ने लगती है. तब इस स्थिति में चन्द्र ग्रहण होता है.

यह भी पढ़े:  Mohini Ekadashi 2025 Date: मोहिनी एकादशी कब है? जानिए व्रत कथा, पूजा विधि और महत्व

सूर्य ग्रहण 2021 डेट टाइम – Surya Grahan 2021 Date Time

साल 2021 का दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) अमेरिका के दक्षिण हिस्सों में, प्रशांत, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर, अंटार्कटिका में दिखाई देगा.

सूर्य ग्रहण क्या होता है ? (What is Solar Eclipse)

पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमने के साथ-साथ अपने सौरमंडल के सूर्य के चारों ओर भी चक्कर लगाती है. दूसरी ओर, चंद्रमा दरअसल पृथ्वी का उपग्रह है और उसके चक्कर लगता है, इसलिए, जब भी चंद्रमा चक्कर काटते-काटते सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तब पृथ्वी पर सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है. इसी घटना को सूर्य ग्रहण (Solar Eclips 2021) कहा जाता है.

यह भी पढ़े:  Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को, जानें समय और सूतक काल

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: March 30, 2022 9:19 pm

Related Posts