आज का इतिहास: 6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास: आज इस लेख में जानिए आज के दिन यानि 6 सितंबर के दिन देश – विदेश में हुए महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें में.

आज का इतिहास: 6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
आज का इतिहास: 6 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Advertisements

आज का इतिहास: आज इस लेख में जानिए आज के दिन यानि 6 सितंबर के दिन देश – विदेश में हुए महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें में.

6 सितंबर का इतिहास

1522: समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया आज ही के दिन स्‍पेन लौटा था ।
1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत।
1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
1939 – दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनीं।
1952 – कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।
1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था ।
1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1986 – इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
1991: रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा । इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग अाज ही के दिन वापस मिला था ।
1997: एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी ।
2000 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2003 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
2006 – मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
2007 – ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।
2008- डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
2009- चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी॰ तक घुसपैठ की।
2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।
2019 – ओडिशा ने आपदा प्रबंधन में आईटी एक्सीलेंस पुरस्कार 2019 जीता।
2019 – भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त- युद्ध अभ्यास-2019 अमेरिका के वाशिंगटन में ज्वाइंट बेस लैविस एमसी कॉर्ड में प्रारंभ हुआ।
2020 – राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया।
2021 – अमेरिका में इडा तूफान से छह और लोगों के मरने की पुष्टि होने से मृतकों वालों की संख्या बढ़कर 68 हुई।
2021 – रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी एवं भारतीय नौसेना ने द्विपक्षीय अभ्यास – ‘ऑसिन्डेक्स’ शुरू किया।
2021 – चंडीगढ़ में भारत के सबसे ऊँचे वायु शोधक का उद्घाटन किया गया।

Advertisements

6 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1838 – दलीप सिंह – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
1929 – यश जौहर, फ़िल्म निर्माता।
1937 – एम० ओ० एच० फारूक – केरल व झारखंड के पूर्व राज्यपाल , संसद सदस्य लोकसभा , पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री।
1971 – देवांग गांधी, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1997 – लवप्रीत सिंह – पंजाब के रहने वाले भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर)।

6 सितंबर को हुए निधन

1968 – इंदिरा देवी, इंदिरा राजे के रूप में पैदा हुईं, ब्रिटिश भारत के कूच बिहार रियासत की महारानी थीं।
1972: हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का इंतकाल हुआ था ।
1998 – जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक ‘अकिरा कुरोसावा’ का निधन।
2005 – मेजर धनसिंह थापा जी परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक।
2009 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
2019 – रॉबर्ट गैबरियल मुगाबे – ज़िम्बाब्वे के भूतपूर्व राष्ट्रपति।
2019 – पाकिस्तान के मास्टर लेग स्पिनर अब्दुल कादिर का निधन।
2019 – वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिब्रा का निधन हो गया।
2020 – केरल निवासी संत केशवानंद भारती श्रीपदगवरु का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।
2020 – बीते जमाने के मशहूर संगीतकार एस. मोहिंदर का 95 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।
2021 – जीन-पियरे एडम्स एक फ्रांसीसी पेशेवर फुटबॉलर थे जो सेंटर-बैक के रूप में खेलते थे।

Advertisements

6 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 मेला चारभुजा नाथ (भाद्रपद शुक्ल एकादशी , राज.)।
🔅 कटिपरिवर्तन उत्सव (भाद्रपद शुक्ल एकादशी )।
🔅 श्री एम० ओ० एच० फारूक जन्म दिवस।
🔅 श्री हरचरण सिंह बरार स्मृति दिवस।
🔅 मेजर धनसिंह थापा जी स्मृति दिवस ( परमवीर चक्र से सम्मानित)।

Updated On: September 29, 2022 8:49 pm

Advertisements

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *