UP Board Result 2026: आज जारी होगा 10वीं और 12वीं का परिणाम, इन तरीकों से देखें रिजल्ट

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होगा, जहां छात्र रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UP Board Result 2026 कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का परिणाम, 54 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! (AI Image)
UP Board Result 2026 कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का परिणाम, 54 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! (AI Image)

उत्तर प्रदेश बोर्ड आज यानी 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। इस साल करीब 54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है। इसके अलावा DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

आज माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परिणाम कल दोपहर 4:00 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी किए जाएंगे। आपको बता दें, इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 54.37 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: Key Highlights

UP Board द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र अपने रिजल्ट को ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट की तारीख23 अप्रैल 2026
रिजल्ट का समयदोपहर 4:00 बजे
कुल पंजीकृत छात्र54.37 लाख (लगभग)
10वीं के छात्र27.32 लाख
12वीं के छात्र27.05 लाख
वेबसाइटupmsp.edu.in, upresults.nic.in
अन्य माध्यमSMS, डिजिलॉकर (DigiLocker), उमंग ऐप

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: Latest Update

UPMSP ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि 10वीं और 12वीं का परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, परिणाम प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे.

बोर्ड ने परिणाम प्रकाशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट देखने के लिए वे अपना रोल नंबर और स्कूल कोड पहले से ही तैयार रखें।

यह भी पढ़े:  CBSE 12th Result 2021: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, इन तरीकों से देखें अपना रिजल्ट

UP Board Result 2026: कब और कहाँ चेक करें परिणाम ?

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी सूचना के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के रिजल्ट एक साथ ही घोषित किए जाएंगे। आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

UP Board Result 2026

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर (Roll Number) और स्कूल कोड तैयार रखें। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, ऐसी स्थिति में छात्र एसएमएस या डिजिलॉकर का उपयोग कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स की लिस्ट.

  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • results.upmsp.edu.in

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे “UP Board High School Result 2026” या “UP Board Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • नए पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.
यह भी पढ़े:  UP Board 10th, 12th Result 2022: आज जारी होगा यूपी बोर्ड10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

बिना इंटरनेट के SMS से कैसे देखें यूपी बोर्ड रिजल्ट?

अगर रिजल्ट के समय इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो आप मोबाइल फोन पर नीचे दिए मैसेज को भेजकर भी अपना परिणाम जान सकते हैं.

  • यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए: टाइप करें UP10 <Roll Number> और इसे 56263 पर भेज दें।
  • यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के लिए: टाइप करें UP12 <Roll Number> और इसे 56263 पर भेज दें।

डिजिलॉकर और UMANG ऐप से चेक करें अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट

  • डिजिलॉकर: digilocker.gov.in पर जाकर अपने अकाउंट से लॉगिन करें और UP Board Result सेक्शन में जाएं.
  • UMANG ऐप: मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, ‘UP Board’ सर्च करें और आवश्यक जानकारी भरकर परिणाम देखें.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब और कितने बजे आएगा?

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी होंगे

यूपी बोर्ड का रिजल्ट किन-किन वेबसाइटों पर देखा जा सकता है?

विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker (digilocker.gov.in) और UMANG ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा।

क्या SMS के जरिए भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट चेक किया जा सकता है?

हां, SMS के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। 12वीं के लिए UP12 <space> रोल नंबर और 10वीं के लिए UP10 <space> रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें

ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी?

ऑनलाइन रिजल्ट केवल प्रोविजनल होता है। ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के 10-15 दिनों के बाद आपके संबंधित स्कूल से प्राप्त की जा सकती है।

देश और दुन‍िया की सभी खबरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें. वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

यह भी पढ़े:  RRB Recruitment 2018: 9 अगस्त को 26,502 पदों के लिए होगा परीक्षा का आयोजन

Updated On: April 23, 2026 7:49 am

Related Posts