गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने मारी बाजी, मिला प्रथम स्थान

Ram Temple Model: गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम स्थान से सम्मानित किया है. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने यूपी के राम मंदिर मॉडल झांकी कोपहले स्थान से सम्मानित किया है.

Ram Temple Model: गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम स्थान से सम्मानित किया है. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने यूपी के राम मंदिर मॉडल झांकी कोपहले स्थान से सम्मानित किया है.

आपको बता दें, इस बार रिपब्लिक डे परेड में यूपी की ओर से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी. इस झांकी को देश की अन्य झांकियों में सबसे अच्छा माना गया है. इस बार यूपी ने राजपथ पर पहला स्थान प्राप्त किया है.

यह भी पढ़े:  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दिया जी-7 में शामिल होने का न्योता, चीन ने जताई नाराजगी

गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर राम मंदिर मॉडल की झांकी जैसे पहुंची इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिय पर वायरल हो गईं. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी झांकी की तस्वीर अपने ट्विटर पर पोस्ट किया. सीएम ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि जहां अयोध्या सियाराम की, देती समता का संदेश, कला और संस्कृति की धरती, धन्य-धन्य उत्तर प्रदेश.

बता दें, राम मंदिर मॉडल में रामायण के सीन और वाल्मिकि को रामायण लिखते हुए दिखाया गया है। रामजी शबरी के झूठे बेर खाते हुए दिखाए गए हैं.

यह भी पढ़े:  उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 26847 नए मरीज, 298 लोगों की मौत

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अब हर हफ्ते इस दिन लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन

Updated On: January 28, 2021 3:13 pm

Related Posts