बांग्लादेश: पीएम मोदी ने सतखीरा में जशोरेश्वरी काली मंदिर में जाकर की पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन सतखीरा जिले में स्थित यशोरेश्वरी काली शक्तिपीठ मंदिर जाकर मां काली के दर्शन और पूजा किया.

Advertisements
Advertisements

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने बांग्लादेश दौरे के दूसरे दिन सतखीरा जिले में स्थित यशोरेश्वरी काली शक्तिपीठ मंदिर जाकर मां काली के दर्शन और पूजा किया.

हाइलाइट्स

पूजा करने के बाद पीएम मोदी ने कहा आज मुझे 51 शक्तिपीठों में से एक मां काली के चरणों में आने का सौभाग्य मिला. मेरी कोशिश रहती है कि मौका मिले तो इन 51 शक्तिपीठों में कभी न कभी जाकर अपना माथा टेकूं. पीएम मोदी ने आगे कहा मानव जाति आज कोरोना के कारण अनेक संकटों से गुजर रही है, मां से प्रार्थना है कि पूरी मानव जाति को इस कोरोना के संकट से जल्द मुक्ति दिलाएं.

यह भी पढ़े:  Amarnath Yatra 2020: कोरोना के चलते इस साल नहीं होगी बाबा अमरनाथ यात्रा
Advertisements

आपको बता दें, पीएम मोदी आज सुबह ढाका से हेलीकाॅप्टर द्वारा सतखीरा जिले के श्यामनगर पहुंचे और वहां से कार से यशोरेश्वरी काली शक्तिपीठ मंदिर गए. मंदिर परिसर में श्री मोदी का पांरपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर पीएम मोदी ने मां को चांदी का बना सोने का पानी चढ़ा एक मुकुट भेंट किया. पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा करने के बाद कहा कि उन्होंने मां से प्रार्थना की है कि विश्व का कोरोना के कहर से मुक्ति दिलायें.

यह भी पढ़े:  करण आचार्य ने बनायीं मुस्कुराते हुए मोदी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल

Narendra Modi का वीडियो यहां देखें-

इसके बाद पीएम मोदी तुंगीपाड़ा स्थित बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के मजार गये जहां पर प्रधानमंत्री शेख हसीना एवं उनकी बहन ने उनका जोरदार स्वागत किया. मोदी ने दिवंगत नेता शेख मुजीबुर्रहमान को अपनी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद श्री मोदी ने वहां एक पौधा भी लगाया.

यह भी पढ़े:  वंदे भारत मिशन का तीसरा चरण शुरू, इन देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जाएगा

Entertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे TWITTER पेज से.

Updated On: March 19, 2022 6:53 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें