अब इन स्मार्टफोन्स में WhatsApp नहीं चलेगा, देखिये पूरी लिस्ट

1 जनवरी 2021 से व्हाट्सएप (WhatsApp) कुछ आईफोन (iPhone) के साथ-साथ एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए काम करना बंद कर देगा.

Advertisements
Advertisements

1 जनवरी 2021 से व्हाट्सएप (WhatsApp) कुछ आईफोन (iPhone) के साथ-साथ एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए काम करना बंद कर देगा. ऐसे कई एंड्रॉइड (Android) और आईओएस फोन (iOS) हैं, जो एप को चलाने में सक्षम नहीं होंगे, क्योंकि कंपनी इस साल से ओएस के पुराने वर्जन के लिए सपोर्ट वापस ले रही है.

WhatsApp FAQ सेक्शन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अब व्हाट्सएप मैसजिंग ऐप (WhatsApp Messaging App) केवल एंड्रॉइड 4.0.3 ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) और साथ ही आईओएस 9 और नए पर चलने वाले आईफोन पर चल पाएगा.

यह भी पढ़े:  Smartron tbook flex लैपटॉप लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास
Advertisements

WhatsApp अब इन iPhone नहीं चल पाएगा

आईफोन 4 तक के सभी आईफोन मॉडल पर अगले कुछ दिनों बाद इनपर व्हाट्सएप चलना बंद हो जाएगा. इन आईफोन मॉडल में आईफोन 4एस, आईफोन 5, आईफोन 5एस, आईफोन 6 और आईफोन 6एस शामिल हैं.

यह भी पढ़े:  WhatsApp Features: व्हाट्सऐप के कुछ खास फीचर्स, जिन्हें आप नहीं जानते होंगे
Advertisements

WhatsApp अब इन Android फोन नहीं चल पाएगा

वहीं एंड्रॉइड फ़ोन के लिए, एचटीसी डिजायर, मोटोरोला ड्रॉयड रेजर, एलजी ऑप्टिमस ब्लैक और सैमसंग गैलेक्सी एस 2 व्हाट्सएप सपोर्ट खो देंगे. इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म काईओएस 2.5.1 ओएस या नए के साथ चुनिंदा फोन के लिए एप को चालू रखेगा, जिसमें जियोफोन और जियोफोन 2 शामिल हैं.

फोन में WhatsApp सपोर्ट चेक ऐसे करें

यह पता लगाने के लिए कि कौन सा ओएस या आईफोन पर यह चल सकता है, उसके लिए सेटिंग्स मेनू पर उसके बाद जनरल और सूचना विकल्प पर सॉफ्टवेयर और उपयोगकर्ता को देख सकते हैं. इसी तरह एंड्रॉइड के यूजर्स सेटिंग्स पर जा सकते हैं, फिर फोन के बारे में यह देखने के लिए कि उनका स्मार्टफोन किस एंड्रॉयड संस्करण पर चल रहा है.

यह भी पढ़े:  Flipkart Republic Day 2019 Sale: यहां देखें स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स की पूरी लिस्ट

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: January 1, 2021 8:44 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें