तीन पहियों वाली बाइक Yamaha Niken हुई लॉन्च, जाने क्या है खास

ब्रिटेन : बहुप्रतीक्षित यामाहा की तीन पहियों वाली बाइक Yamaha Niken को ब्रिटेन में लॉन्च कर दिया गया है। ब्रिटेन में यामाहा निकेन की कीमत 13,499 GBP है, जो की भारतीय मुद्रा में लगभग 12.39 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। यामाहा की ये थ्री-व्हीलर इससे पहले कई सारे ऑटो एक्सपो में देखी जा चुकी है.

Yamaha Niken को ब्रिटेन में ऑनलाइन के द्वारा आर्डर की जा सकती और इसकी सुचना ग्राहकों को ईमेल के जरिये दी जाएगी और इसके बाद ग्राहक को १४ दिन के भीतर यामाहा के नजदीकी डीलरशिप से इसे खरीद सकते है.

यह भी पढ़े:  हीरो प्लेजर प्लस स्कूटी नए वेरिएंट में हुई लांच, जानें इसके फीचर्स और कीमत

Yamaha Niken specifications

अगर इसके इंजन की बात करे तो इसमें 847cc का इंजन लगाया गया है. यह इंजन 10000 rpm पर 114 bhp पावर और 8500 rpm पर 87.5 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है.

यामाहा निकेन की खास यह है कि इस बाइक में लगे पुर्ज़े जो कि सबसे यूनीक जो है वो है इसके अगले हिस्से में लगे दो टायर्स. जहां यामाहा MT-09 का पूरा भार 193 किग्रा है, वहीं Yamaha Niken का वज़न 263 किग्रा है. यामाहा निकेन में लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजैक्टेड, फोर-स्ट्रोक, DOHC, फोर-वैल्व, इन-लाइन ट्रिपल इंजन दिया गया है।

यह भी पढ़े:  FORD हैचबैक फ्रीस्टाइल कार भारत में लॉन्च, जाने इसके खास फीचर्स

अगर इस बाइक के फीचर्स की बात करें तो Yamaha Niken में 15-इंच के फ्रंट व्हील्स दिए गए हैं जो डुअल-ट्यूब अपसाइड-डाउन फोर्क्स के साथ लगाए गए हैं। जिसकी सहायता से किसी भी परिस्थिति में बाइक को बैलेंस किया जा सकता है। Yamaha Niken बाइक का डायमेंशन इस प्रकार है, जिसमें इसकी लंबाई 2150mm है, चौड़ाई 885mm और ऊंचाई 1250mm है।

यह भी पढ़े:  मिलिए दुनिया की सबसे तेज और महंगी कार से, कीमत पर विश्वास नहीं होगा

और इस बाइक की मुकाबला करने के लिए भी फिलहाल कोई बाइक मार्किट में उपलब्ध नहीं है. हम आप को यहाँ बता दें कि Yamaha Niken के मुकाबले Yamaha MT-09 की कीमत 8,499 पाउंड है जो भारतीय कीमत में लगभग 9.55 लाख रुपए है.

Updated On: May 24, 2018 7:18 pm

Related Posts