मोदी सरकार के चार साल, यूपी के इन जिलों में भाजपा गिनाएगी उपलब्धियां

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सांसद, मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 25 और 26 मई को प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की चार की उपलब्धियां बताएँगे।

खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडेय 26 मई को लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेस कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां सामने रखेंगे। इसी तरह जनपदों में भी नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है।

25 मई को प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर लखीमपुर में, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी आंबेडकर नगर में, सांसद ददन मिश्र और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह बलरामपुर में, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ गोंडा में, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह उन्नाव में, मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा पीलीभीत में, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी गोरखपुर में, सांसद रवींद्र कुशवाहा और क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय देवरिया में.

यह भी पढ़े:  पीएम मोदी ने Statue of Unity के लिए 8 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा - हमें गर्व से भरने वाला पल है

सांसद शरद त्रिपाठी संत कबीर नगर में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी सिद्धार्थ नगर में, सांसद पंकज चौधरी महराजगंज में, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मऊ में, सांसद राजेश पांडेय और क्षेत्री महामंत्री प्रेम चंद्र मिश्रा कुशीनगर में, सांसद हरीश द्विवेदी बस्ती में, सांसद भरत सिंह और क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव बलिया में , प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी कानपुर शहर में, सांसद देवेंद्र सिंह भोले कानपुर देहात में, प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक इटावा में, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह फर्रुखाबाद में, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी औरैया में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।

यह भी पढ़े:  Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' की मुख्य बातें यहाँ सुनिए

इसी के साथ मंत्री मोती सिंह झाँसी में, मंत्री धर्मपाल सिंह बांदा में, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल महोबा में, सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा चित्रकूट में, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह ललितपुर में, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य गाजीपुर में, मंत्री स्वाति सिंह प्रतापगढ़ में, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव संत कबीर नगर में.

प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव जौनपुर में, प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र पटेल सुल्तानपुर में, क्षेत्रीय मंत्री काशी तिवारी अमेठी में, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद में, मंत्री जय प्रकाश निषाद चंदौली में, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय कौशाम्बी में, प्रदेश मंत्री संजय राय मीरजापुर में, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह सोनभद्र में, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमवीर खरगवंशी रामपुर में, मंत्री अनुपमा जायसवाल शामली में, मंत्री चेतन चौहान जेपी नगर में, मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहारनपुर में प्रेस कांफ्रेस कर मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियां 25 मई को ही बताएंगे। कई अन्य मंत्रियों, सांसदों और पदाधिकारियों की 26 मई के लिए जनपदों में यह जिम्मेदारी तय की गई है।

यह भी पढ़े:  Indian Prime Ministers List: जानिए भारत के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट और उनका कार्यकाल

Reported by कृष्णा पंडित 

Updated On: May 25, 2018 12:53 pm

Related Posts