IPL 2022 GT Full Schedule: गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल, प्लेयर्स और टाइमिंग की पूरी जानकारी

IPL 2022 GT Full Schedule: 28 मार्च को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) अपना पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ खेलेगी. आइए जानते है कि गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल (Gujarat Titans Full Schedule) , टीम कब, कहां और किसके साथ मैच खेलेगी.

IPL 2022 GT Full Schedule: आईपीएल (IPL 2022) के इस सीजन में दो नई टीमें भाग ले रही है. इन टीमों के नाम गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) है. ये दोनों टीमें एक दूसरे के साथ अपना पहला मैच 28 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस टीम पहली बार आईपीएल का ख़िताब जितने के लिए मैदान में उतरेगी. आज के इस लेख में हम आपको गुजरात टाइटंस आईपीएल टीम के बारे में पूरी जानकारी देंगे.

28 मार्च को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) अपना पहला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ खेलेगी. टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या है. इससे पहले वो मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे. गुजरात टाइटंस टीम का हेड आशीष नेहरा (Ashish Nehra) को बनाया गया है.

इस साल IPL 2022 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. इसमें 70 लीग के राउंड के मैच जबकि 4 प्लेऑफ के मैच शामिल हैं. आइए जानते है कि गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल (Gujarat Titans Full Schedule) , टीम कब, कहां और किसके साथ मैच खेलेगी.

यह भी पढ़े:  CSK Vs RCB Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL मैच कब, कहां देखें

IPL LSG Full Schedule: लखनऊ सुपर जायंट्स टीम शेड्यूल, प्लेयर्स और वेन्यू डिटेल्स की पूरी जानकारी

गुजरात टाइटंस टीम का पूरा शेड्यूल – IPL 2022 Gujarat Titans (GT) Full Schedule

तारीखसमयविरोधी टीमस्टेडियम
28 मार्च 202219:30 बजेलखनऊ सुपर जायंट्सवानखेड़े
2 अप्रैल 202219:30 बजेदिल्ली कैपिटल्सएमसीए, पुणे
8 अप्रैल 202219:30 बजेपंजाब किंग्सब्रेबोर्न
11 अप्रैल 202219:30 बजेसनराइजर्स हैदराबादडीवाई पाटिल
14 अप्रैल 202219:30 बजेराजस्थान रॉयल्सडीवाई पाटिल
17 अप्रैल 202219:30 बजेचेन्नई सुपर किंग्सएमसीए, पुणे
23 अप्रैल 202215:30 बजेकोलकाता नाइट राइडर्सडीवाई पाटिल
27 अप्रैल 202219:30 बजेसनराइजर्स हैदराबादवानखेड़े
30 अप्रैल 202215:30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरब्रेबोर्न
3 मई 202219:30 बजेपंजाब किंग्सडीवाई पाटिल
6 मई 202219:30 बजेमुंबई इंडियंसब्रेबोर्न
10 मई 202219:30 बजेलखनऊ सुपर जायंट्सएमसीए, पुणे
15 मई 202215:30 बजेचेन्नई सुपर किंग्सवानखेड़े
19 मई 202219:30 बजेरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरवानखेड़े
यह भी पढ़े:  MI Vs PBKS Streaming: मुंबई इंडियंस Vs पंजाब किंग्स Live IPL मैच कब, कहां देखें

गुजरात टाइटन्स की पूरी टीम- Gujarat Titans Squad and Players FULL list

रिटेन खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़)

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

जेसन रॉय ( 2 करोड़), अभिनव सदारंगिनी (2.6 करोड़), राहुल तेवतिया ( 9 करोड़), लोकी फर्ग्युसन ( 10 करोड़), मोहम्मद शमी (6.25 करोड़), नूर अहमद (30 लाख), आर साई किशोर ( 3 करोड़), डोमिनिक ड्रेक्स (1.1 करोड़), विजय शंकर (1.4) करोड़), जयंत यादव (1.7 करोड़), यश दयाल (3.2 करोड़), दर्शन नालकंडे (20 लाख), अल्जारी जोसेफ (2.4 करोड़), प्रदीप सांगवान (20 लाख), डेविड मिलर (3 करोड़) रिद्धिमान साहा (1.9 करोड़), मैथ्यू वेड (2.4 करोड़), गुरकीरत सिंह (50 लाख), वरुण एरोन (50 लाख), बी साई सुदर्शन (20 लाख)

यह भी पढ़े:  RR Vs KKR Streaming: राजस्थान रॉयल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स Live IPL मैच कब, कहां देखें

इस सीजन के लिए सभी 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप-A में पांच और और ग्रुप-B में पांच टीमें होंगी. ग्रुप-ए में मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल (DC), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) शामिल हैं जबकि ग्रुप-बी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइज हैदराबाद (SRH), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटन्स (GT) की टीमें है.

यह भी पढ़ें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करे.

Updated On: March 25, 2022 10:04 am

संबंधित समाचार