बेटी जीवा के साथ धोनी ने दिया इमोशनल मैसेज, देखे ये VIDEO

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी जीवा का हाथ पकड़े पुणे के ड्रेसिंग रूम में जाते दिख रहे है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 के अपने आखिरी लीग मैच पुणे में खेला था और इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हराकर जीत जीत हासिल की थी।

चेन्नई सुपर किंग्स के इस जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी जीवा का हाथ पकड़े पुणे के ड्रेसिंग रूम में जाते दिख रहे है। इस क्यूट वीडियो को धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

यह भी पढ़े:  आईपीएल ख़िताब जीतने के बाद धोनी ने शेयर किया फैमिली फोटो, फैन्स को बोला धन्यवाद

इसके साथ ही धोनी ने लिखा,” पुणे के ड्रेसिंग रूम में आखिरी बार जाते हुए जीवा ने मेरा साथ दिया। पुणे के फैंस को धन्यवाद, जिन्होंने हमें इतना सपोर्ट किया। पूरा स्टेडियम सीएसके की जर्सी से रंगा नजर आया। उम्मीद कि हमने आपका मनोरंजन किया”।

यहाँ ये वीडियो देखे

बता दें कि जीवा धोनी अपनी मॉम साक्षी के साथ अक्सर पापा का मैच देखने स्टेडियम आती हैं। और इंटरनेट पर जीवा की भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है।

यह भी पढ़े:  पत्र लिख पीएम नरेंद्र मोदी ने की एमएस धोनी की तारीफ, माही ने कही ये बड़ी बात

दो साल के बाद कमबैक करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस पुरे टूर्नामेंट में दूसरे नंबर पर काबिज़ है। इस टीम ने 14 मैच में 9 मैच जीते और पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा। सीएसके के आईपीएल पॉइंट टेबल में 18 अंक हैं।

यह भी पढ़े:  IPL 2018: शेन वॉटसन की धुआंधार पारी से चेन्नई ने तीसरी बार ख़िताब अपने नाम किया

Updated On: June 28, 2020 6:33 pm

Related Posts