Ind vs Eng T20I: इंग्लैंड ने पहले टी20 मैच में भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

Ind vs Eng T20I: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले मे इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया है.

Ind vs Eng T20I: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले मे इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया है. टी20 मुकाबले में इस जीत के साथ इंग्लैंड टीम ने पांच मैचों की सीरीज मे 1-0 की की बढ़त बनाने में कामयाब हो गया है. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच (Ind vs Eng T20I) 14 मार्च दिन रविवार को खेला जाएगा.

यह भी पढ़े:  भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए इस अंदाज़ में हुई रवाना,देखे फोटोज

टास जीतने के बाद इंग्लैंड ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया. जिसके बाद भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 124 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर बहुत ही आसानी से जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.

इंग्लैंड के लिए जेसन राय ने सबसे अधिक 49 रन बनाए. इसके अलावा जोस बटलर ने 28, डेविड मलान ने नाबाद 24 तथा जानी बेयर्सटो ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़े:  IPL 2018: शेन वॉटसन की धुआंधार पारी से चेन्नई ने तीसरी बार ख़िताब अपने नाम किया

भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही उसने 20 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाए. टीम ने सिर्फ 20 रनों पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे. सबसे पहले लोकेश राहुल (1) का विकेट गिरा. राहुल को जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड किया. इसके बाद कप्तान विराट कोहली को आदिल राशिद ने कुल तीन रनों के योग पर उन्हें क्रिस जार्डन के हाथों कैच करा दिया.

यह भी पढ़े:  महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्विटर पर दी जानकारी

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

Updated On: March 13, 2021 11:42 am

Related Posts