महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्विटर पर दी जानकारी

क्रिकेट के भगवान और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी कोरोना संक्रमित (Corona Positive) हो गए है.

देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) अब बहुत तेजी से फ़ैल रहा है. इसकी वजह से देश की बड़ी- बड़ी हस्तियां भी अब कोरोना से संक्रमित होते जा रही हैं. कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता अमीर खान की करोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आई थी.

इसी क्रम में आज खेल जगत से भी एक बुरी खबर आई है. जी हां, क्रिकेट के भगवान और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी कोरोना संक्रमित (Corona Positive) हो गए है. उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी है.

यह भी पढ़े:  Ind Vs Eng T20I: भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराकर सीरीज 3-2 से अपने नाम किया, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

कोरोना से संक्रमित होने के बाद सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में कहा है कि, ‘हल्के लक्षण के बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. इसके अलावा मैं इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल को फॉलो कर रहा हूं. मैं सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को धन्यवाद देता हूं.’

यह भी पढ़े:  घर लौटे कपिल देव, दिल का दौरा पड़ने के बाद से थे अस्‍पताल में भर्ती

यहां पर देखें Sachin Tendulkar का ट्वीट-

अभी हाल ही में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने इंडिया लीजेंड्स को वर्ल्ड रोड सेफ्टी टी20 सीरीज का खिताब जिताया था. बता दें कि सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 100 शतक का रिकॉर्ड दर्ज है.

यह भी पढ़े:  Farmers Protest: सचिन तेंदुलकर को नसीहत देने पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार हुए ट्रोल

 Entertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे TWITTER पेज से.

Updated On: March 27, 2021 11:54 am

Related Posts