अरविंद केजरीवाल का ऐलान- ‘राम मंदिर’ बनने के बाद बुजुर्गों को फ्री में दर्शन कराएगी दिल्ली सरकार

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ऐलान किया है कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद दिल्ली सरकार बुजुर्गों को फ्री में दर्शन कराएगी.

Advertisements
Advertisements

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ऐलान किया है कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद दिल्ली सरकार बुजुर्गों को फ्री में दर्शन कराएगी. बुधवार को विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले छह सालों में दिल्‍ली के भीतर ‘राम राज्‍य’ लाने की कोशिश की है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने विधानसभा में कहा, ‘अयोध्या में राम मंदिर बन जाने के बाद हमारी सरकार दिल्ली के सभी बुजुर्गों को एक बार फ्री में अयोध्या मंदिर का दर्शन कराएगी. पिछले 6 साल के अंदर दिल्ली में आई शिक्षा क्रांति ने भाजपा और कांग्रेस की जड़ें हिला दी हैं।’

यह भी पढ़े:  पीएम की सुरक्षा को लेकर राजनाथ ने की उच्चस्तरीय बैठक, कहा कड़ी की जाएगी मोदी की सुरक्षा
Advertisements

सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आगे कहा, ‘पिछले एक साल के अंदर पूरी दुनिया ने इस कोरोना महामारी का सामना किया, दिल्ली ने भी किया. यह बहुत कठिन समय था. इस कठिन समय के दौरान दिल्ली सरकार और दिल्ली के लोगों, संस्थाओं, सरकारों, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्र सरकार ने, इन सबने सहयोग किया. बीजेपी के विधायकों ने भी बहुत सहयोग किया. इतनी बड़ी महामारी को कोई एक सरकार या एक आदमी ठीक नहीं कर सकता. इसमें सबसे ज्यादा काम डॉक्टरों ने किया.’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मुझे इस बात का बहुत गर्व है कि आज पूरी दुनिया को हमारे देश के वैज्ञानिकों ने दो वैक्सीन दिए हैं. मैं अपने देश के वैज्ञानिकों को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि आज पूरी दुनिया हमारे वैज्ञानिकों की तरफ देख रही है. मैं समझता हूं कि जो कठिन दौर था, अब हम लोगों को उस दौर से मुक्ति मिलेगी.’

यह भी पढ़े:  Assembly Election 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और असम में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

Updated On: March 11, 2021 9:26 am

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें