केजरीवाल सरकार का ऐलान- 18 साल से ऊपर सभी को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के लिए एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है. 18 वर्ष से ऊपर के सभी दिल्ली वासियों को यह वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध लगाई जाएगी. 

दिल्ली की केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने कोरोना संकट से निपटने के लिए एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन खरीदने की मंजूरी दी है. 18 वर्ष से ऊपर के सभी दिल्ली वासियों को यह वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध लगाई जाएगी.  इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र सरकार से मांग किया कि पूरे देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन की एक ही कीमत हो. जिस मूल्य पर केंद्र सरकार को वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है उसी मूल्य पर राज्य सरकारों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए.

यह भी पढ़े:  SC का दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला, केजरीवाल ने कहा - लोकतंत्र के लिए बड़ी जीत है

मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, वैक्सीन निमार्ता एक कंपनी ने राज्यों को यह वैक्सीन 400 रुपए और दूसरी निमार्ता कंपनी ने 600 रुपए में उपलब्ध कराने की बात कही है. जबकि यही कंपनियां केंद्र सरकार को अपनी वैक्सीन 150 रुपए में उपलब्ध करा रही हैं.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, जिस कीमत पर केंद्र सरकार को वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है उसी कीमत पर राज्य सरकारों को भी यह वैक्सीन उपलब्ध कराई जानी चाहिए। मैंने एक वैक्सीन निमार्ता कंपनी के मालिक का इंटरव्यू देखा जिसमें वह कह रहे हैं कि 150 रुपए में वैक्सीन बेचने पर भी उनको मुनाफा हो रहा है। तो ऐसी स्थिति में 400 और 600 रुपए में वैक्सीन बेचने पर यह कंपनियां कई गुना मुनाफा कमाएंगी।

यह भी पढ़े:  Corona: 5 अप्रैल के बाद आज आए सबसे कम मामले, सिंगल डिजिट में पहुंचा पॉजिटिविटी रेट

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आज मानव सेवा की आवश्यकता है इसलिए हम इन वैक्सीन निर्माता कंपनियों से भी अपील करते हैं कि वह राज्यों के लिए भी 150 रुपए में वैक्सीन लेकर आए। यदि जरूरत पड़ती है तो केंद्र सरकार वैक्सीन का मूल्य निर्धारण करें ताकि राज्यों को भी कम कीमत पर यह वैक्सीन उपलब्ध हो सके.

यह भी पढ़े:  हुगली की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी की 10 बड़ी बातें, यहां जानिए

India News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे  TWITTER पेज से.

Updated On: April 26, 2021 9:00 pm

Related Posts