Delhi Lockdown: सीएम अरविंद केजरीवाल का ऐलान – दिल्ली में 1 हफ्ते लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

Delhi Lockdown News: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों के बीच आज एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि को बढ़ा दिया गया है.

Advertisements
Advertisements

Delhi Lockdown: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों के बीच आज एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) की अवधि को बढ़ा दिया गया है. सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस बात की घोषणा की है. बता दें, दिल्ली में अभी कोरोना को लेकर हालात में कोई सुधार नहीं दिख रहे हैं। जिसके चलते राज्य में पहले से लगे लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा और दिया है.

हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस दौरान कहा, “कोरोना का कहर जारी है। विचार विमर्श के बाद लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है, यानी अब अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक दिल्ली में लॉकडाउन रहेगा।

यह भी पढ़े:  खुशखबरी : 73 दिनों में आ जाएगी भारत की पहली कोरोना वैक्सीन, देशवासियों को फ्री में लगेगा टीका
Advertisements

लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि संक्रमण दर करीब 36 फीसदी तक पहुंच गई है, आज तक दिल्ली में हमने इतना संक्रमण दर नहीं देखा। पिछले एक दो दिन से कम हुई है, आज करीब 29 फीसदी है।

यह भी पढ़े:  शर्मनाक खुलासा: महिलाओं के लिए भारत दुनिया में सबसे खतरनाक देश
Advertisements

इससे पहले 19 अप्रैल की रात 10:00 बजे से दिल्ली में लॉकडाउन शुरू हुआ था, 26 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे तक मौजूदा लॉकडाउन की अवधि है. अब 3 मई की सुबह 5 बजे तक मौजूदा लॉकडाउन की अवधि है.

यह भी पढ़े:  Indian Railways: आज से हर रोज चलेंगी 200 स्पेशल ट्रेनें, यात्रा करने से पहले जानें रेलवे के नए नियम

दिल्ली में कोरोना के मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 24 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 357 मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 10 लाख के पार जा पहुंचा. संक्रमण दर 32 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया है.

India News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे  TWITTER पेज से.

Updated On: April 25, 2021 6:21 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें