Dum Aloo Recipe – स्वादिष्ट दम आलू कैसे बनाएं, यहां जानिए

Dum Aloo Recipe in Hindi: अगर आपको कम समय में एक स्वादिष्ट सब्जी बनानी हो तो दम आलू (Dum Aloo Recipe) ट्राई कर सकते है. यह सब्जी बनाने में बहुत ही आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है.

Dum Aloo Recipe – स्वादिष्ट दम आलू कैसे बनाएं, यहां जानिए
Dum Aloo Recipe – स्वादिष्ट दम आलू कैसे बनाएं, यहां जानिए

Dum Aloo Recipe: अगर आपको कम समय में एक स्वादिष्ट सब्जी बनानी हो तो दम आलू (Dum Aloo Recipe) ट्राई कर सकते है. यह सब्जी बनाने में बहुत ही आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है. इसलिए अगर आपके घर में मेहमान आ रहे हो या कुछ अलग खाने का मन करा रहा हो तो दम आलू आपके लिए एक उत्तम रेसिपी है. तो आइए आज हम इस लेख में दम आलू रेसिपी बनाने की विधि के बारे में जानते है.

दम आलू बनाने की सामग्री – Dum Aloo Ingredients in Hindi

  • उबले आलू: 8-10 (छोटे आकर के)
  • प्याज़: 2 छोटे (बारीक कटे हुए)
  • टमाटर: 3- 4 (बारीक कटे हुए)
  • हरी मिर्च: 4 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया: 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा: 1 /2 छोटी चम्मच
  • हींग: 1 चुटकी
  • धनिया पाउडर: 1 छोटी चम्मच
  • गर्म मसाला: 1/4 छोटी चम्मच
  • ताज़ा दही: 1 कप
  • ताज़ा मलाई: 1 /2 कप
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल
यह भी पढ़े:  Matar Paneer recipe: स्वाद में रेस्टोरेंट जैसा मटर पनीर बनाने का सीक्रेट तरीका

दम आलू बनाने की विधि – Dum Aloo Recipe in Hindi

सबसे पहले आप एक कढ़ाई में तेल डालें और उसे गरम होने दें. तेल के गरम होने पर उसमे आलू डालें और गैस को मध्यम रखें. जब आलुओं का रंग सुनहरा हो जाएं तो इनको एक प्लेट में निकल कर रख लें. इसके बाद दूसरे पैन में थोड़ा सा गरम तेल डालें. इसमें प्याज़ और दाल के गहरा सुनहरा रंग होने तक तलें. इसके बाद प्याज़ के भून जाने पर इसे एक प्लेट में निकल लें.

यह भी पढ़े:  Masala Tea Recipe: मसाला चाय कैसे बनाएं, यहां पर जाने पूरी विधि

अब पैन में थोड़ा तेल डालकर इसमें जीरा, हींग, और धनिया पाउडर डालें और मसाले को अच्छे से भून लें और अब इसमें टमाटर डाल और हरी मिर्च डाल दें. टमाटर को तेल छोड़ने तक भूने. जब तक आप टमाटर भून रहे है तब आप मिक्सर में मलाई डाल कर फेंट लें. दही को एक बर्तन में लें और मथानी से मथ लें. अब गैस बंद कर ले और भुने हुए प्याज़ और टमाटर को पीस लें. फिर उसी पैन में इस पेस्ट को डालें और धीमी गैस पर ढक कर रख दें. अब इसमें दही और मलाई डाल कर अच्छे से मिला लें. इसमें तले हुए आलू, नमक डाल दे और 5 मिनट तक उबलने दें.

यह भी पढ़े:  Aloo Methi Recipe: घर पर बनाएं मेथी आलू की हेल्दी और टेस्टी सब्जी

इसमें गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिला दें. अब इसे एक प्लेट में निकाल कर ऊपर से हरे धनिये से सजाएँ और आप इसे रोटी, पूरी, नान या चावल के साथ परोस सकते हैं.

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: April 4, 2022 9:27 pm

संबंधित समाचार