Kanchipuram idli Recipe: स्वादिष्ट कांचीपुरम इडली बनाने की विधि, यहां जानिए

Kanchipuram idli Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में इडली खाना चाहते है, तो आज हम आप को कांचीपुरम इडली बनाना सिखाएंगे.

Kanchipuram idli Recipe: स्वादिष्ट कांचीपुरम इडली बनाने की विधि, यहां जानिए
Kanchipuram idli Recipe: स्वादिष्ट कांचीपुरम इडली बनाने की विधि, यहां जानिए

Kanchipuram idli Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में इडली खाना चाहते है, तो आज हम आप को कांचीपुरम इडली बनाना सिखाएंगे. इसके लिए सबसे पहले आपको चावल और दाल को एक दिन पहले पानी मे भिगोकर रख दें. अगले दिन सुबह के नाश्ते में अपने हाथों से बनाकर परोसे. इसको बनाने के लिए इन सामग्री की जरूरत होगी.

कांचीपुरम इडली बनाने की सामग्री (Kanchipuram idli Recipe)

  1. उरद दाल- 1/4 कप
  2. चावल- 1/2 कप
  3. चना दाल- 1/4 चम्‍मच
  4. दही- 1/8 कप
  5. काजू- 100 ग्राम
  6. हरी मिर्च- 2
  7. नारियल- 1/2 कप
  8. अदरक- 1/4 चम्‍मच
  9. मिर्च पाउडर- 1/2 चम्‍मच
  10. नमक- स्‍वादअनुसार
  11. कडी पत्‍ते- थोड़े से
  12. तेल- 3 चम्‍मच
  13. घी- 1 चम्‍मच
यह भी पढ़े:  Jowar Ka Dalia Recipe: सुबह के नाश्ते में स्वादिष्ट ज्वार दलिया रेसिपी बनाने की विधि

कांचीपुरम इडली बनाने की विधि (Kanchipuram idli recipe in Hindi)

  1. उरद दाल और चावल को पानी में धो कर पानी में भिगो दीजिये. अब चना दाल को अलग से पानी में भिगोइये. फिर उरद दाल और चावल को पानी से निकाल कर मिक्‍सी में पीस लें. अब इन्‍हें एक साथ किसी गर्म जगह पर करीब 8 घंटों के लिये रख दें जिससे कि उसमें खमीर बन जाए.
  2. अब इस मिश्रण में दही, काजू, हरी मिर्च, घिसी गरी, अदरक, मिर्च पाउडर, कडी पत्‍ती, घी, नमक और भिगोई चना दाल मिक्‍स करें.
  3. अब इडली के सांचे में घी लगाइये और उसमें इस इडली के मिश्रण को भरिये और 10 से 12 मिनट तक इडली को भाप में पकाइये और फिर इसे चटनी या सांबर के साथ सर्व कीजिये.
यह भी पढ़े:  Aloo Palak Recipe: स्वादिष्ट आलू पालक की सब्जी कैसे बनाएं, यहां जानिए

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  Palak Ki Puri Recipe: जानिए हेल्दी और टेस्टी पालक पूरी बनाने का सही तरीका

Updated On: February 27, 2023 11:39 am

Related Posts