लद्दाख: भारत-चीन सीमा से आई बुरी खबर, सेना के 1 अफसर सहित 2 जवान शहीद

India China Border News: लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों ने बीच हिसंक झड़प में भारतीय सेना के एक अफसर सहित दो जवान शहीद हो गए हैं.

Advertisements
Advertisements

India China Border News: भारत चीन बॉर्डर से एक बहुत ही दुखद समाचार आया है. आपको पता होगा कि पिछले कुछ दिनों से भारत-चीन सीमा पर तनाव चल रहा है. इसी तनाव के बीच लद्दाख के गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों ने बीच हिसंक झड़प में भारतीय सेना के एक अफसर सहित दो जवान शहीद हो गए हैं. यह घटना सोमवार रात को हुई थी. दोनों सेनाओं की ओर से पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है. बता दें 1975 के बाद यह पहली बार है जब भारत-चीन सीमा पर किसी सैनिक की शहादत हुई है.

भारतीय सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, LAC पर कोई गोली नहीं चली. सिर्फ हिंसक झड़प हुई है. इस झड़प में भारतीय सेना के एक कमांडिंग ऑफिसर समेत दो जवान शहीद हो गए हैं. चीन के सैनिकों को हटाने के दौरान हिंसक झड़प हुई.

यह भी पढ़े:  केरल बाढ़ ट्रेजेडी: अमिताभ और शाहरुख खान ने केरल वासियों की सहायता
Advertisements

भारतीय सेना के आधिकारिक बयान मुताबिक, “गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई. इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं. दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं.”

यह भी पढ़े:  अपाचे और चिनूक हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना में हुए शामिल, जानें इसके दमदार फीचर और खासियत
Advertisements

भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत के बाद केंद्र मोदी सरकार एक्शन में आ गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत तीनों सेना के चीफ को हाई लेवल मीटिंग के लिए बुलाया है. मीटिंग देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल है.

यह भी पढ़े:  कुमारस्वामी बनेंगे कर्नाटक के नए सीएम, बुधवार को लेंगे शपथ

LAC झड़प के बाद चीन की ओर से बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि भारत से बातचीत के जरिये विवाद को सुलझाएंगे. सीमा पर शांति के लिए बातचीत करेंगे.

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: June 16, 2020 4:29 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें