India Vs Australia 3rd Test: टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा होंगे उपकप्तान

India Vs Australia 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अपना तीसरा टेस्ट मैच कल यानि गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेलेगा.

India Vs Australia 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अपना तीसरा टेस्ट मैच कल यानि गुरुवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेलेगा. रोहित शर्मा की तीसरे टेस्ट मैच में वापसी हुई है. वो टीम के उपकप्तान होंगे तो वही टीम इंडिया अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलेगी. टेस्ट मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया गया है. चार टेस्ट मैचों की सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है.

Sourav Ganguly Health: सौरव गांगुली अस्पताल से कल होंगे डिस्चार्ज, कुछ हफ्तों में होगी एंजियोप्लास्टी

India Vs Australia 3rd Test: टीम इस प्रकार है –

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडे़जा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी (डेब्यू).

वही आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने कहा है सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर गुरुवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे.

पेन ने कहा, “जाहिर सी बात है कि है कि वार्नर खेलेंगे और कुछ ऐसी चर्चाएं हैं जो पहले होनी चाहिए थी। वार्नर शानदार खिलाड़ी हैं। वह बेहद ऊर्जा लेकर आते हैं और अपने आस-पास के लोगों में आत्मविश्वास भर देते हैं।”

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: January 6, 2021 1:24 pm

Related Posts