India vs England T20: रोहित के नाबाद शतक से, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

India vs England T20: भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 100) और हार्दिक पांड्या (14 गेंदों पर नाबाद 33 रन) की शानदार पारी की बदौलत कल भारत ने मेजबान इंग्लैंड को रविवार को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली।

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (नाबाद 100) और हार्दिक पांड्या (14 गेंदों पर नाबाद 33 रन) की शानदार पारी की बदौलत कल भारत ने मेजबान इंग्लैंड को रविवार को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली।

मेजबान इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 198 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे भारत ने रोहित शर्मा की बदौलत 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यह भी पढ़े:  विराट कोहली ने दिया पीएम मोदी को फिटनेस चैलेंज, देखे वीडियो

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 21 रन के स्कोर पर शिखर धवन ने अपना विकेट गंवा दिया। शिखर के आउट होने के बाद मैदान पर आए लोकेश राहुल (19) ने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। राहुल का विकेट 62 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद रोहित ने कप्तान विराट कोहली (43) के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी कर भारत की जीत की नींव रखी।

यह भी पढ़े:  विराट कोहली ने अनुष्का के साथ शेयर किया जिम का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

राहुल ने 10 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के लगाए। कोहली का विकेट 151 के स्कोर पर गिरा। उन्होंने 29 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। कोहली के आउट होने के बाद रोहित ने पांड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 50 रन की अविजित साझेदारी कर भारत को 2-1 से सीरीज दिला दी।

यह भी पढ़े:  IPL 2022 RCB Full Schedule: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम शेड्यूल, खिलाड़ी और वेन्यू डिटेल्स

पांड्या ने 14 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के जड़े। रोहित ने 56 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्के लगाए। रोहित का टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह तीसरा शतक है। रोहित को मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

 

Updated On: May 28, 2020 10:02 pm

Related Posts