जम्मू एवं कश्मीर: अगवा पुलिसकर्मी का शव बरामद, जनाजे में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया

जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए पुलिस कांस्टेबल जावेद अहमद डार का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। जावेद डार को शोपियां जिले के वेहिल गांव में उनके घर से गुरुवार शाम को अगवा कर लिया गया था। पुलिस ने बताया कि, डार का गोलियों से छलनी शव शुक्रवार की सुबह कुलगाम जिले के पास पाया गया।

यह भी पढ़े:  18 साल से ऊपर वालों के लिए वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज शाम 4 बजे से होगी शुरू, जानें जरूरी बातें

जावेद अहमद डार की शव यात्रा में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। डार दूसरे सुरक्षा कर्मी हैं, जिन्हें अगवा किया गया और जिनकी आतंकवादियों द्वारा दक्षिण कश्मीर में हत्या कर दी गई।

पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल डार बीते समय में दक्षिण कश्मीर में बहुत से आतंकवाद रोधी अभियानों का हिस्सा रहे। वह इन दिनों श्रीनगर जिले में तैनात थे।

यह भी पढ़े:  Jammu Kashmir Destinations: गर्मियों की छुट्टियों के लिए जम्मू-कश्मीर में घूमने लायक जगहें

आपको बता दे कि, इससे पहले आतंकवादियों ने 14 जून को राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब खान को अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी। आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के पारीगाम गांव में शुक्रवार को मोहम्मद अशरफ थोकर नाम के एक इमाम को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

यह भी पढ़े:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को लॉन्च करेंगे गरीब कल्याण रोजगार अभियान, प्रवासी मजदूरों को मिलेगा लाभ

उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमाम अनंतनाग जिले के बिजबेहरा कस्बे के रहने वाले हैं। किसी आतंकवादी समूह ने अब तक इमाम पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Updated On: July 6, 2018 9:51 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें