Jasprit Bumrah Wedding Photos: जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन शादी के बंधन में बंधे, देखिए तस्वीरें

Jasprit Bumrah Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने आज टीवी एंकर संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंध गए.

Jasprit Bumrah Wedding Photos: जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन शादी के बंधन में बंधे, देखिए तस्वीरें
Jasprit Bumrah Wedding Photos: जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन शादी के बंधन में बंधे, देखिए तस्वीरें

Jasprit Bumrah Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने आज टीवी एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के साथ शादी के बंधन में बंध गए. बुमराह ने अपनी शादी की जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दीं.

आपको बता दें, बुमराह और संजना ने खास समारोह में अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के बीच शादी की. बुमराह की शादी की खबर मिलते ही नए कपल्स को लोगों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देने लगें.

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने शादी की फोटो शेयर करते हुए कहा, ‘प्यार के साथ हमने एक साथ नई यात्रा की शुरुआत की है. हम दोनों के लिए आज का दिन काफी अहम है. हम अपनी शादी की खबर और अपनी खुशी साझा करने पर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं.’ संजना ने अपने ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का फोटो शेयर कर अपने चाहने वालों को बताया.

यह भी पढ़े:  India Vs England 4th Test: चौथे टेस्ट में बुमराह की जगह उमेश यादव को मिल सकता है मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन को शादी के बंधन में बंधने पर शुभकामनाएं दी. बीसीसीआई ने ट्वीट कर कहा, ‘नए सफर के लिए आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

मुंबई इंडियंस ने भी इस मौके पर ट्वीट कर बुमराह और उनकी दुल्हनिया संजना को बधाई दी.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाडी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन को ट्वीट कर शादी की शुभकामनाएं दीं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाडी वीरेंद्र सेहवाग ने भी जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन को ट्वीट कर शादी की शुभकामनाएं दीं

कौन है संजना गणेशन?

संजना गणेशन वैसे तो मॉडल हैं, लेकिन उनकी पहचान स्‍पोर्ट्स एंकर के तौर पर ज्‍यादा होती है. क्रिकेट के अलावा वे बैडमिंटन और फुटबॉल में भी एंकरिंग करती हुई नजर आती हैं. वे आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के एक शो नाइट क्लब में भी आपको नजर आई थीं, जिसमें केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान भी आए थे. इससे पहले मॉडलिंग की बात करें तो साल 2014 में वे मिस इंडिया के फाइनल तक भी पहुंच चुकी हैं.

यह भी पढ़े:  India vs England 3rd ODI: भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, 2-1 से सीरीज किया अपने नाम

India NewsEntertainment News और Lifestyle News in Hindi के लिए देखें News Aadhaar. देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK और TWITTER पेज से.

यह भी पढ़े:  IPL 2022, RCB vs KKR Live Streaming: कब, कहां देखें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर Vs कोलकाता नाइट राइडर्स मैच

Updated On: July 17, 2022 3:18 pm

Related Posts