बॉलीवुड के महान गायक किशोर कुमार का मध्‍य प्रदेश में स्‍थ‍ित पुश्‍तैनी घर बिका

Advertisements
Advertisements

 

मुंबई: सदी के जाने माने और बॉलीवुड के महान गायक, संगीतकार और अभिनेता किशोर कुमार का पुश्‍तैनी मकान जो मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में था वो बिक गया। उसको खरीदने वाले भी खंडवा के एक बड़े व्यपारी है। ये वही 100 साल पुराना क‍िशोर कुमार का पुश्तैनी घर है जिसका उनके बचपन से बहुत गहरा र‍िश्‍ता था।

यह भी पढ़े:  Master Leaked Online: तमिल रॉकर्स ने मास्टर फिल्म को किया ऑनलाइन लीक, फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग

मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, खंडवा के सबसे बड़े बिजनसमैन अभय जैन ने दिवंगत किशोर कुमार का पुश्‍तैनी मकान खरीदा है. वहीं किशोर कुमार के चाहने वाले इस मकान को मेमोरियल के रुप में स्थापित कराना चाहते थे. पुस्तैनी मकान के बिकने की खबर से उनके चाहने वालो को बहुत बड़ा आघात लगा है. और उन्होंने कहा है कि, हम इस मकान को तोड़ने नहीं देंगे और चंदा इकठ्ठा करके इसे बिकने से रोकेंगे।

बता दे कि, पिछले कुछ समय से किशोर कुमार के घर के बिकने की बात चल रही थी। उल्लेखनीय है कि किशोर कुमार का पुश्तैनी मकान खांडवा शहर की मेन बाजार में स्थित है। 10000 स्कवायर फीट में फैले इस मकान के सामने कई व्यवसायिक दुकानें बन चुकी हैं। मकान के मुख्य द्वार पर ‘गांगुली हाउस’ लिखा हुआ है।

बता दें, किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को खंडवा में हुआ था और यहां से वह मुंबई चले गए। किशोर की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार खंडवा में ही किया गया था।

Updated On: May 20, 2018 2:31 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें