महिंद्रा ने भारत में लॉन्च किया 9-सीटर TUV300 Plus, जाने इसके फीचर्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारत में अपनी नौ सीट वाली टीयूवी 300 प्लस लॉन्च कर दिया है। दिल्ली के शोरूम में टीयूवी 300 प्लस की कीमत 9.59 लाख रुपये है। ये महिंद्रा की ओर से पेश की गई 9 सीट वाली SUV है. बता दे कि, महिंद्रा ने अपनी टीयूवी 300 को भारत में साल 2015 में लॉन्च किया गया था जो कि सात सीटर है. अब तक 80,000 इकाइयां बेची जा चुकी है।

यह भी पढ़े:  मारुति सुजुकी ने भारत में लांच की नई सियाज, कीमत 8.19 लाख रुपये

इसको P4, P6 और P8 वाले तीन संस्करण में पेश किया गया है. ये तीनों मॉडल पांच कलर उपलब्ध होगा. ये ऑप्शन्स- मैजेस्टिक सिल्वर, बोल्ड ब्लैक, डायनेमो रेड, मोल्टन ऑरेंज और ग्लेशियर वाइट हैं. भारतीय बाजार में इस नई कार का मुकाबला Renault Lodgy और Maruti suzuki Ertiga से रहेगा.

महिंद्रा TUV300 Plus SUV स्पेसिफिकेशन

अगर TUV300 Plus SUV के इंजन की बात करे तो इसमें नया mHawk D120 , 2.2-लीटर इंजन लगया गया है. ये इंजन 120bhp का पावर और 280Nm का पिक टॉर्क पैदा करता है. ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

यह भी पढ़े:  जानिए KTM 250 Adventure बाइक के दमदार फीचर्स और कीमत

इस कार को महिंद्रा ने माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से भी लैस किया है.अगर इसके बनावट की बात करे तो यह जायलो से 120 एमएम कम लंबी, 15 एमएम कम चौड़ी और 93 एमएम कम ऊंची है।

यह भी पढ़े:  Tata Tiago Limited Edition लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

महिंद्रा के मुताबिक TUV300 Plus SUV के इंटीरियर को इंटैलियन डिजाइन हाउस की तरफ से डिजाइन किया गया है.इसमें लैदर सीट के साथ ही हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी है. GPS नेवीगेशन के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स भी दिए गए हैं. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स दिया गया है.

Updated On: June 21, 2018 9:30 pm

Related Posts