अगले साल से दो बार आयोजित होगी NEET और JEE मेंस की परीक्षा: प्रकाश जावड़ेकर

NEET and JEE Exam: देश में अब नीट, जेईई मेन, यूजीसी नेट, सीमैट और जीमैट परीक्षाओं का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करेगी। मानव संशाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज इसकी घोषणा की.

Advertisements
Advertisements

NEET and JEE Exam: देश में अब नीट, जेईई मेन, यूजीसी नेट, सीमैट और जीमैट परीक्षाओं का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करेगी। मानव संशाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज इसकी घोषणा की. इससे पहल ये सभी एग्जाम सीबीएसई करवाती थी. अब परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होगी। 2019 से परीक्षार्थियों को नीट और जेईई मेंस में शामिल होने के लिए दो बार मौका मिलेगा।

साल में दो बार परीक्षा कराए जाने के पीछे ये तर्क दिया गया है कि कम स्कोर पाने वाले परीक्षार्थी अपनी रैंकिंग सुधार सकेंगे। इसके साथ ही अगर किसी एक परीक्षा में वो किसी भी वजह से शामिल नहीं हो पाते हैं तो उन्हें उसी साल दोबारा मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े:  Rajasthan Board 12th Result 2025: RBSE 12वीं रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें पूरी प्रक्रिया
Advertisements

प्रकाश जावड़ेकर ने आज अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि, अगले साल, 2019 से NEET, UGC NET और CMAT की परीक्षा अब सिर्फ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आधारित होगी. इन परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए नव गठित एजेंसी, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को यह निर्देश दिया गया है कि परीक्षाएं अब कई अलग- अलग तारीखों में आयोजित किये जाएं.

यह भी पढ़े:  UK Board 10th, 12th Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड 10वी और 12वी परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे चेक करें
Advertisements

प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि 2019 से ग्रेजुएट फॉर्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट यानि GPAT और कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट की जिम्मेदारी भी एनटीए को दी जाएगी। यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख को एनटीए जल्द ही घोषित करेगी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: June 28, 2020 11:57 pm

यह भी पढ़े:  CBSE Board Exam: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की नई तिथि हुई जारी, देखें लिस्ट

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें