Peanuts Health Benefits: ठंड में मूंगफली खाने के ये फायदे जानकर आप रह जाएंगे हैरान, डाइट में जरूर शामिल करें

Peanuts Health benefits in Winter: मूंगफली को हर मौसम में खाया जाता है, लेकिन ठंढ में इसको खाने से कुछ ज्यादा ही फायदा होता है. भारत में हर तरह के पकवान में इसका इस्तेमाल की जाती है. आइए जानते हैं कि मूंगफली को सर्दियों में खाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.

Peanuts Health Benefits ठंड में मूंगफली खाने के ये फायदे जानकर आप रह जाएंगे हैरान, डाइट में जरूर शामिल करें
Peanuts Health Benefits ठंड में मूंगफली खाने के ये फायदे जानकर आप रह जाएंगे हैरान, डाइट में जरूर शामिल करें

Peanuts Health benefits in Winter: मूंगफली और समय के लिए एक अच्छा टाइम पास होता है। यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही इसका तेल निकालकर भी उपयोग में लाया जाता है, जिसमे खाना पकाया जाता है. आप कहीं भी जाइये अगर आपके पास मूंगफली है तो कैसे समय बीत जाता है, पता ही नहीं चलता है. अक्सर जब लोग अपने दोस्त या परिवार के साथ कहीं जाते हैं, तो अपने साथ मूंगफली लेकर जाते हैं, ताकि घूमते हुए उसे आसानी से खा सकें और अच्छे से टाइम पास हो सकें. इसे गरीबों का काजू भी कहते हैं.

मूंगफली आसानी से हर जगह मिल भी जाती है. इसकी खेती मुख्य रूप से बलुई मिट्टी में की जाती है. इसलिए इसकी खेती ज्यादातर नदी के किनारे वाले हिस्सों में की जाती है. वैसे तो मूंगफली को हर मौसम में खाया जाता है, लेकिन ठंढ में इसको खाने से कुछ ज्यादा ही फायदा होता है. भारत में हर तरह के पकवान में इसका इस्तेमाल की जाती है. आइए जानते हैं कि मूंगफली को सर्दियों में खाने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं.

यह भी पढ़े:  सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है मेथी का दाना, जानिए इसके लाभ और नुकसान

सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे (Peanuts Health benefits in Winter)

  1.  मूंगफली में मिनरल्स, न्यूट्रिएंट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसको खाने से शरीर में हमेशा मजबूती बनी रहती है और आप फुर्ती महसूस करते हैं.
  2.  इसमें विटामिन B कॉम्प्लेक्स, विटामिन B6, विटामिन B9 पेंटोथेनिक एसिड, नियाचिन, थियामिन, और रिबोफ्लेविन भी पाया जाता है, जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है.
  3. अगर खाने के बाद प्रतिदिन 50-100 ग्राम मूंगफली खाई जाए तो इससे सेहत बनती है और व्यक्ति मोटा होता है. इससे खाना भी पचता है और खून की कमी भी पूरी हो जाती है.
  4. एक शोध के मुताबिक जिस व्यक्ति के खून में ट्राइग्लिसराइड का अनुपात बढ़ जाता है, अगर वह प्रतिदिन मूंगफली का सेवन करे तो उनके खून के लिपिड अनुपात में ट्राइग्लाइसेराइड के अनुपात को 10.2 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है.
  5. मूंगफली में मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो कि एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता हैं.
  6. मूंगफली में शर्करा, प्रोटीन और फैट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसका फैट साधारण फैट से अच्छा होता है और यह शरीर को नुकसान भी नहीं पहुँचाता है.
  7. मूंगफली में उतनी ऊष्मा पायी जाती है, जितनी कि दूध और अंडे को मिलाकर मिलती है। यानी एक अंडे के बराबर अगर आप मूंगफली खाते हैं तो आपको सर्दी में किसी चीज की परवाह करने की जरुरत नहीं है.
  8. अगर आप केवल मूंगफली खाते हैं तो आपके शरीर की दूध और बादाम की कमी को पूरा किया जा सकता है.
यह भी पढ़े:  Surya Grahan 2023: आज है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें इससे जुड़ी हुई मान्यताएं

ये भी पढ़ें

यह भी पढ़े:  Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार, अपने जीवन के ये चार राज़ किसी को न बताएं

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: December 22, 2024 8:49 am

Related Posts