PM नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को जाएंगे कोलकाता, पराक्रम दिवस समारोह को करेंगे संबोधित

नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पराक्रम दिवस (Parakram Divas) समारोह को संबोधित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कोलकाता जाएंगे.

Advertisements
Advertisements

नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पराक्रम दिवस (Parakram Divas) समारोह को संबोधित करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कोलकाता जाएंगे. पीएम मोदी इस अवसर पर नेताजी पर एक प्रोजेक्शन मैपिंग शो का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही नेताजी की थीम पर आधारित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़े:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सातवीं बार अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेजी चादर

इस मौके पर बीजेपी (BJP) की राज्य इकाई ने प्रधानमंत्री मोदी से कोलकाता में एक बैठक को संबोधित करने का अनुरोध भी किया है. इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया जाएगा.

Advertisements

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की राष्ट्र के प्रति भावना और निस्वार्थ सेवा को सम्मान देने के लिए भारत सरकार ने अब हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है.

यह भी पढ़े:  पीएम मोदी ने 'नेशनल एटॉमिक टाइमस्केल' और 'भारतीय निर्देशक द्रव्य' देश को किया समर्पित

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) असम के शिवसागर में जेरेंगा पठार भी जाने का कार्यक्रम है, जहां वह 1.06 लाख जमीन के पट्टों का वितरण करेंगे.

यह भी पढ़े:  Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह केस में कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी से लगाई गुहार, कही ये बड़ी बात

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: January 21, 2021 7:46 pm

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें