Sawan Shivratri 2019: जानिए सावन शिवरात्रि की तारीख और सोमवार व्रत की पूजा विधि

Advertisements
Advertisements

Sawan Shivratri 2019 Date: इस साल सावन का महीना 17 जुलाई से शुरू हो चुका है. हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक सावन का महीना पवित्र माना गया है. सावन के इस महीने में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार कावड़ ले जाकर भगवान शिव पर जल चढ़ाते है. सावन के महीने में ज्यादातर हिंदू परिवार शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं और भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करते हैं. सावन में जितने भी सोमवार पड़ते है वो भगवान शिव के प्रिय दिन माने जाते हैं और इस दिन देशभर में स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की बहुत भीड़ होती है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भक्त अगर इस महीने विधिपूर्वक और मन लगाकर भगवान शिव की पूजा करते है तो उनकी मुराद भगवान शिव और पार्वती जरूर पूरी करते हैं. उत्तर भारत में सावन के महीने में श्रद्धालुओं का उल्लास देखते ही बनता है इस महीने भक्त भगवान शिव की आराधना में डूबकर उनकी पूजा-अर्चना करते है.

यह भी पढ़े:  बनारस में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 12 की मौत, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
Advertisements

यह भी पढ़े: संसद भवन के इतिहास के बारे में विस्तार से यहां जाने

यह भी पढ़े:  SFTS Virus: चीन में फिर इंसान से इंसान में फैलने वाली खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, जानिए इसके लक्षण
Advertisements

सावन कब से शुरू हो रहा है?

इस साल सावन का महीना 17 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा. इस दिन बुधवार पड़ रहा है. सावन महीना का पहला सोमवार 22 जुलाई को पड़ेगा. इसके बाद दूसरा सोमवार 29 जुलाई, तीसरा 5 अगस्त और फिर चौथा 12 अगस्त को पड़ेगा. 15 अगस्त को सावन खत्म होगा और यह गुरुवार का दिन होगा।

Sawan Shivratri 2019: सावन शिवरात्रि 2019 कब है?

सावन के महीने में शिवरात्रि का त्यौहार भी पड़ता है इसका विशेष महत्व होता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, शिवरात्रि त्योहार के दिन भगवन शिव पर जल चढ़ाने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं और उनकी मुरादें भी पूरी करते है।

यह भी पढ़े:  Nag Panchami 2019 Date: नागपंचमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि यहां पर जानें

इस साल सावन शिवरात्रि 30 जुलाई 2019 को पड़ रहा है और उस दिन मंगलवार है. सावन शिवरात्रि के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9.10 से दोपहर 2 बजे तक है।

भक्त लोग शिवरात्रि के दिन भगवान शिव पर विशेष रूप से बेलपत्र और धतुरा चढ़ाकर पूजा अर्चना करते है. सावन के महीने श्रद्धालु सोलह सोमवार के व्रतों का भी करते है. ये व्रत सावन के पहले सोमवार से शुरू होता है जो कि सोलह सोमवर तक जारी रहता हैं।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना क्या है, यहां जाने

India News In Hindi के अन्य ख़बरों के लिए आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो करें.वीडियो देखने के लिए हमारे हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

Updated On: July 19, 2019 9:57 am

Pradeep Kumar

मै प्रदीप कुमार, मुझे लिखने का बहुत शौक है. मुझे टेक्नोलॉजी, शिक्षा और लाइफस्टाइल के बारे में लिखना बहुत अच्छा लगता है.

संबंधित खबरें