Tandoori chicken Recipe: चिकन के शौकीन है तो बनाए स्वादिष्ट तंदूरी मेयो शेडर चिकन

Tandoori Chicken Recipe In Hindi: अगर आप भी चिकन खाना पसंद करते हैं तो आज हम आपके लिए एक स्पैशल डिश लेकर आए है जिसका नाम है, तंदूरी शेडर चिकन. आप इसे घर पर भी बहुत आसानी से बना सकते हैं.

Tandoori chicken Recipe: चिकन के शौकीन इसे अलग-अलग तरीके से बनाकर खाना पसंद करते हैं जैसे चिकन टिक्का,चिकन और ब्रोकोली स्टिर फ्राई, चिकन विंडालू आदि. अगर आप भी चिकन खाना पसंद करते हैं तो आज हम आपके लिए एक स्पैशल डिश लेकर आए है जिसका नाम है – तंदूरी शेडर चिकन. आप इसे घर पर भी बहुत आसानी से बना सकते हैं. आइए जानें तंदूरी शेडर चिकन बनाने की आसान विधि के बारें में..

यह भी पढ़े:  घर पर झटपट बनाएं क्रिस्‍पी चिकन कटलेट रेसिपी, मुंह में स्वाद का कर देगा धमाका

तंदूरी शेडर चिकन बनाने की सामग्री – Tandoori Chicken Recipe

500 ग्राम बोनलेस चिकन, 100 ग्राम तंदूरी मेयोनेज, 100 ग्राम शेडर चीज, 1 सफेद अंडा, 1 1/2 टी स्पून हरी मिर्च, 1 टेबल स्पून नींबू का रस, 1 टेबल स्पून तेल, 1/2 टी स्पून नमक, 1/4 टी स्पून काली मिर्च, कार्न फलैक्स, धनिया (सजाने के लिए).

तंदूरी शेडर चिकन बनाने की विधि

एक बाउल में सारी सामग्री को लेकर अच्छे से मिक्स करें. इसे कवर करके 20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें. अब इसे फ्रिज में से बाहर निकालकर एक-एक पीस को मसले हुए कार्न फ्लैक्स में रोल करें. बेकिंग ट्रे में सभी टुकड़ों को थोड़े-थोड़े अंतर पर रखें. अवन को 400 डिग्री फारेनहाइट/ 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और फिर 25 मिनट तक इसमें चिकन को गोल्डन क्रिस्पी होने तक बेक करें. धनिए से सजाएं। तंदूरी मेयोनेज के साथ इसे सर्व करें.

यह भी पढ़े:  Sugar Free Brownies Recipe: स्वादिष्ट शुगर फ्री ब्राउनी रेसिपी कैसे बनाएं, यहां जानिए

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

यह भी पढ़े:  Poha Recipe: सुबह के नाश्ते में स्वादिष्ट पोहा कैसे बनाए, यहां जानें

Updated On: February 25, 2022 8:55 pm

Related Posts