Paneer Bhurji Recipe: घर पर टेस्टी पनीर भुर्जी कैसे बनाएं, यहां जानिए

Paneer Bhurji Recipe in Hindi: पनीर सभी को पसंद होता है. पनीर से बने व्यंजनों का स्वाद भी बहुत अच्छा होता है, तो आज हम बनाएंगे पनीर भुर्जी जो बनाने में आसान होती है और बहुत ही जल्दी बन जाती है.

Paneer Bhurji Recipe in Hindi: पनीर सभी को पसंद होता है. पनीर से बने व्यंजनों का स्वाद भी बहुत अच्छा होता है, तो आज हम बनाएंगे पनीर भुर्जी जो बनाने में आसान होती है और बहुत ही जल्दी बन जाती है. आप इसे नास्ते में या फिर खाने में चपाती और पराठे के साथ भी खा सकते है. ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. तो चलिए सीखते है आसान विधि से स्वादिष्ट पनीर भुर्जी (Paneer Bhurji Recipe) बनाना.

यह भी पढ़े:  Palak Paneer Banane ki Vidhi- स्वादिष्ट पालक पनीर घर पर कैसे बनाये, जानिए यहां

पनीर भुर्जी बनाने की सामग्री

  • पनीर – 250 ग्राम
  • प्याज – 1
  • टमाटर – 1
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • हरी मिर्च – 1
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच
  • तेल – 2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया

 पनीर भुर्जी बनाने की विधि – Paneer Bhurji Recipe in Hindi

  • सबसे पहले पनीर को हाथ से अच्छे से मसल कर रख देंगे.
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करेंगे और इसमें जीरा और प्याज डालेंगे प्याज को हल्का ब्राउन होने तक पकाएंगे.
  • अब इसमें टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर टमाटर के नरम होने तक पकाएंगे.
  • फिर इसमें पनीर और नमक डालकर मिला देंगे और 2 मिनट ढक कर पकाएंगे और फिर गैस बंद कर देंगे.
  • इसमें हरा धनिया डालकर मिला देंगे.
  • पनीर भुर्जी बनकर तैयार है.
यह भी पढ़े:  Bathua Recipes: बथुआ से बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक डिशेज

इन्हें भी पढ़ें

यह भी पढ़े:  Ramadan 2023 Recipe: रमजान में इफ्तार खोलने के लिए बेस्ट हैं ये स्वादिष्ट पकवान

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: February 20, 2022 6:04 pm

संबंधित समाचार