Bhindi Ki Sabji Recipe: स्वादिष्ट भिंडी की सब्जी बनाने की विधि

Bhindi Ki Sabji Recipe: आज हम आपको भिंडी की सब्ज़ी बनाना बताएँगे. अब आप भी बनाकर खाइये भिंडी की स्वादिष्ट सब्जी.

Bhindi Ki Sabji Recipe: भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो बच्चे और बड़े सभी को पसंद होती है और यह हरी सब्जियों में आती है जिसे खाने के बहुत फायदे होते है भिंडी को तो शायद ही कोई हो जो पसंद न करता हो. यह सेहत का खजाना होती है. तो आज हम आपको भिंडी की सब्ज़ी बनाना बताएँगे. अब आप भी बनाकर खाइये भिंडी की स्वादिष्ट सब्जी.

 भिंडी की सब्जी बनाने की सामग्री

  1. भिंडी – 250 ग्राम
  2. हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  3. लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  4. लहसन बरीक कटे हुए – 2-3
  5. जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
  6. नमक स्वादानुसार
  7. तेल आवश्यकतानुसार
यह भी पढ़े:  Dum Aloo Recipe – स्वादिष्ट दम आलू कैसे बनाएं, यहां जानिए

भिंडी की सब्जी बनाने की विधि – Bhindi Ki Sabji Recipe 

  • सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धोकर सूखा लेंगे और इसे छोटे छोटे टुकड़ो में काट लेंगे. ध्यान रहे भिंडी कड़क न हो.
  • अब एक कढ़ाई में तेल गरम करेंगे और उसमे जीरा, लहसन और हल्दी पाउडर डालेंगे.
  • जब लहसन हल्के से ब्राउन हो जाये तो भिंडी डालेंगे और इसे कुछ देर ढककर पकाएंगे.
  • जब भिंडी का कलर थोड़ा चेंज हो जायेगा तब इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक डालेंगे और कुछ देर इसे खोलकर पकने देंगे.
  • जब भिंडी थोड़ी खिली खिली हो जाये तो गैस बंद कर दे.
  • गरमा गरम स्वादिष्ट भिंडी की सब्जी बनकर तैयार है.
  • भिंडी की सब्जी को रोटी, पराठे के साथ परोसिये.
यह भी पढ़े:  Egg Curry Recipe: मसालेदार अंडा करी रेसिपी बनाने की विधि

इन्हें भी पढ़ें

यह भी पढ़े:  Aloo Methi Recipe: घर पर बनाएं मेथी आलू की हेल्दी और टेस्टी सब्जी

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Aadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News_Aadhaar पर क्लिक करें.

संबंधित समाचार