सोशल मीडिया पर छाया Stulish ऐप, जाने इसके बारे में

Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: पिछले दिनों इंटरनेट की दुनिया पर में साराह ऐप ने बहुत धूम मचाई थी। उस समय साराह का क्रेज लोगों पर जितनी तेजी से चढ़ा था उससे भी ज्यादा तेजी से उतर गया। अब सोशल मीडिया पर स्टुलिश नाम का एक ऐप छाया हुआ है। stulish साराह की तरह इसमें भी आप अपनी पहचान छुपाकर किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं। ऐपएडवाइस नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक, इस ऐप को 21 फरवरी 2018 को लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़े:  LG V35 ThinQ स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें सारी खासियतें और कीमत

वहीं, गूगल और एप्पल ने पिछले साल Sarahah को कुछ कारणों से प्ले स्टोर से हटा दिया था। बता दें कि भारत में Sarahah ऐप को 50 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था।

पहचान उजागर नहीं होने के कारण लोग इसको कंफेसिंग एप भी कह रहे हैं। जिसके जरिये लोग अपने दोस्तों से जुड़ी उन बातों को भी सार्वजनिक कर रहे हैं, जिसको खुलकर कहने में हिचकते थे। गूगल प्ले स्टोर में Stulish को तीन स्टार मिले हैं।

Advertisements

Stulish.com एंड्रॉइड और आई फोन में उपलब्ध है। विंडो फोन में यह सपोर्ट नहीं कर रहा है। एक बार लाग इन करने के बाद इसको एफबी पर भी शेयर किया जा सकता है। अधिकतर लोग यही कर रहे हैं। यह एक ऐसा ऐप है जिसके जरिए यूजर्स किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं, रिसीव करने वाले को भेजने वाले के नाम का पता नहीं चलेगा।

यह भी पढ़े:  कैंसर से लड़ रही Sonali Bendre ने Friendship Day पर दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया

Updated On: May 26, 2018 11:52 am

News Aadhaar

न्यूज़ आधार पर आप लाइफस्टाइल, हेल्थ, डाइट और फिटनेस, रिलेशनशिप और फ़ूड से जुड़े हुए न्यूज़ पढ़ सकते है.

संबंधित खबरें