आईपीएल ख़िताब जीतने के बाद धोनी ने शेयर किया फैमिली फोटो, फैन्स को बोला धन्यवाद

रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खले गए आईपीएल 11 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया और ख़िताब अपने नाम कर लिया।

मुंबई: रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खले गए आईपीएल 11 के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया और ख़िताब अपने नाम कर लिया।

हैदराबाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 179 रन 6 के नुक्सान पर बनाये वही धोनी के धुरंदरों ने 9 शेष रहते आठ विकेट से ये मैच जीत लिया। कल में मैच में चेन्नई के आल-राउंडर शेन वाटसन ने धुआँधार बैटिंग करके हैदराबाद के छक्के छुड़ा दिए. उन्होंने 57 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 111 रन बनाए।

यह भी पढ़े:  CSK Vs SRH Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद IPL Live मैच कब, कहां देखें

जीत के बाद सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ साक्षी और अपनी प्यारी बेटी जीवा के साथ फोटो शेयर किया और सभी फैंस को इस मैच की जीत के लिए धन्यवाद दिया। बता दे इस बार आईपीएल में धोनी का परफॉरमेंस भी शानदार रहा और आईपीएल के इस संस्करण में उन्होंने 455 रन बनाए।

बता दे, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में तीसरी बार ख़िताब जितने में कामयाब रही. इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने तीन बार आईपीएल की ख़िताब जीत चुकी है।

यह भी पढ़े:  RCB का ये खिलाड़ी प्रिया प्रकाश वारियर को एक्‍सप्रेशंस में दे रहा है टक्‍कर, देखें वीडियो

Updated On: June 28, 2020 6:30 pm

Related Posts