VIDEO: एडम गिलक्रिस्ट ने इस भारतीय नर्स की तारीफ, कही ये बड़ी बात

भारतीय मूल की नर्स शेरोन वर्गीस की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ( Adam Gilchrist) ने जमकर तारीफ की और उनका आभार जताया.

कोरोना काल में जहाँ आज पूरी दुनिया परेशान है तो वही भारतीय मूल के स्वास्थ्यकर्मियों की इस समय खूब तारीफ हो रही हैं. इस महामारी से लड़ने के लिए सबसे बड़ा योगदान इन स्वास्थ्यकर्मियों की है. जो बिना भेदभाव के दिन-रात बिना थके हुए लोगों की सेवा कर रहे हैं. जिसके लिए इनकी पुरे विश्व में खूब तारीफ हो रही हैं.

इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत भारतीय मूल की नर्स शेरोन वर्गीस की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने जमकर तारीफ की और उनका आभार जताया.

यह भी पढ़े:  Ind vs Eng: Rishabh Pant ने खेला ऐसा हैरतअंगेज शॉट, Twitter पर जमकर वायरल हो रहा ये Video

आपको बता दें शेरोन वर्गीस भारत में जन्मीं है और इस समय वो ऑस्ट्रेलिया के वॉलोंगोंग में केयर होम में सेवा सेवा कर रही हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ वॉलोंगोंग में शेरॉन वर्गीस ने इस महामारी के दौरान लोगों की सेवा करके एक अद्भुत मिसाल पेश की है.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘शेरोन मैं आपके इस निःस्वार्थ कार्य की सराहना करता हूं. पूरा ऑस्ट्रेलिया, भारत और आपके परिवार के सभी लोग गर्वांवित महसूस कर रहे हैं. बधाई और कृपया ऐसे ही कार्य करते रहो, हम सब साथ हैं.’

यह भी पढ़े:  ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन के पहले मानव परीक्षण को लेकर आयी ये खुशखबरी

एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का वीडियो यहाँ देखें-

बता दें कि पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 4.16 लाख से अधिक हो गई है और अब तक इससे 73.6 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं.

यह भी पढ़े:  कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इस इन्जेक्शन को मिली मंजूरी, इन स्थिति में दिया जा सकेगा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूज़ आधार के साथ. हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newsaadhaar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @news_aadhaar पर क्लिक करें.

Updated On: June 12, 2020 12:03 pm

Related Posts